बॉलीवुड
बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्हें करियर की शुरुआत में अच्छी सफलता हासिल हुई, लेकिन बाद में किन्ही कारणों से करियर बर्बाद हो गया. आज हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बात करेंगे, जिसकी एक गलती से उसका पूरा करियर बर्बाद हो गया.
फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को काफी इंप्रेस किया है, लेकिन कुछ वक्त के बाद इन कलाकारों का करियर बर्बाद हो गया. वहीं, आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करेंगे, जिसने ऐसी एक गलती कर दी, जिसके कारण उसका फिल्म करियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया. यह एक्ट्रेस अब कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री से दूर है और गुमनामी में अपनी जिंदगी जी रही है.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं कोएना मित्रा की. जिन्होंने रितेश देशमुख, फरदीन खान, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और श्रेयस तलपड़े जैसे कई टॉप एक्टर्स के साथ काम किया है. एक्ट्रेस को आज भी अनिल कपूर की साल 2004 की फिल्म मुसाफिर के लिए जाना जाता है. इस फिल्म में उनके आइटम नंबर सॉन्ग को काफी पसंद किया गया था. बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले कोएना मित्रा ने मिस इंटरकॉन्टिनेंटल 2001 में भारत को रिप्रेजेंट किया था और उन्होंने टॉप 12 में अपनी जगह बनाई थी.
यह भी पढ़ें- अस्पताल में भर्ती हुईं बिग बॉस 17 की ये कंटेस्टेंट, 4 महीनों से आ रहे हैं पैनिक अटैक
बॉलीवुड के अलावा इन भाषा की फिल्मों में किया काम
उन्होंने न सिर्फ हिंदी फिल्म, बल्कि तमिल और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है. वह ज्यादा अपने आइटम नंबर और फिल्म अपना सपना मनी मनी में जूली के रोल के लिए जानी जाती हैं. इतना पॉपुलर होने के बाद भी कोएना ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सुपरस्टार्स के साथ अच्छी फिल्मों में काम करने के बावजूद कोएना मित्रा का फिल्मी करियर क्यों बर्बाद हो गया?
प्लास्टिक सर्जरी के चलते बिगड़ा चेहरा
रिपोर्ट्स में मुताबिक कोएना मित्रा ने अपनी शक्ल में कई बदलाव लाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी, लेकिन इस सर्जरी का बिल्कुल नेगेटिव असर पड़ा. इस सर्जरी के कारण उनका चेहरा खराब हो गया, जिससे कुछ समस्या आ गई.
यह भी पढ़ें- Kamala Harris पर बन रहे मीम्स पर भड़कीं Kangana Ranaut, बोलीं- अमेरिकी इंडियन से बदतर
सर्जरी को लेकर कोएना ने कही थी ये बात
कोएना ने अपने चेहरे पर करेक्शन सर्जरी करवाई थी, जिसका नाम राइनोप्लास्टी है. कोएना के चेहरे पर इसका इतना बुरा असर हुआ कि साइड इफेक्ट काफी भयानक हो गए. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि हर इंसान का शरीर अलग-अलग तरह से रिएक्ट करता है. सर्जरी के बाद मेरे चेहरे पर काफी सूजन आ गई थी. जिस तरह शरीर की हड्डियों को जुड़ने में कई महीने लगते हैं, उसी तरह मेरे चेहरे पर एक साल लग गया ठीक होने में.
गाल की हड्डियों पर पड़ा था सर्जरी का असर
कोएना ने आगे बताया कि सर्जरी के कारण उनके गालों की हड्डियां बुरी तरह से डैमेज हो गई थीं, जिसके कारण वह बदसूरत दिखने लगीं थी. सर्जरी असफल होने से कोएना मित्रा की लाइफ पर बहुत बुरा असर पड़ा और इसके बाद उनका फिल्म करियर बर्बाद हो गया.
12 फिल्मों में काम कर चुकी हैं कोएना
साकी साकी के नाम से मशहूर कोएना मित्रा ने अपने करियर में 12 फिल्मों में काम किया है. उन्होंने 2004 में डेब्यू किया था, लेकिन अब वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर चल रही हैं. हालांकि यह अभी पता नहीं है कि वह अब क्या कर रही हैं.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.