Advertisement

Mannara Chopra पर टूटा दुखों का पहाड़, हुई पिता की मौत, एयरपोर्ट पर परेशान हालत में दिखीं एक्ट्रेस

मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के पिता एडवोकेट रमन राय हांडा का 16 जून 2025 को मुंबई में निधन हो गया है. जिसके बाद शहर में वापस आते हुए वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं.

Latest News
Mannara Chopra पर टूटा दुखों का पहाड़, हुई पिता की मौत, एयरपोर्ट पर परेशान हालत में दिखीं एक्ट्रेस

Mannara Chopra

Add DNA as a Preferred Source

मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) ऐसे तो सोशल मीडिया पर अक्सर ही व्यस्त रहती हैं. लेकिन एक्ट्रेस के पिता को लेकर खबर आ रही है कि उनका निधन हो गया है. दरअसल, मन्नारा चोपड़ा के पिता एडवोकेट रमन राय हांडा का 16 जून 2025 को मुंबई में निधन हो गया है. शहर में वापस आते ही एक्ट्रेस को अपनी बहन मिताली हांडा के साथ जल्दबाजी में एयरपोर्ट के बाहर निकलते हुए देखा गया था. 

इंस्टाग्राम पर इंस्टेंट बॉलीवुड ने एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में देखा गया कि मन्नारा एयरपोर्ट टर्मिनल से बाहर निकलते हुए बहुत दुखी नजर आ रही हैं. पिता के निधन के बाद उनपर गहरा असर पड़ा है. उनके हाव भाव से साफ जाहिर हो रहा है कि वह इस दौरान काफी परेशान हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस खबर को शेयर किया है.

एक्ट्रेस ने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, '' बहुत दुख और शोक के साथ, हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की सूचना दे रहे हैं, जो 16/06/2025 को हमें छोड़कर स्वर्ग चले गए.

यह भी पढ़ें- इंडिगो ने Mannara Chopra को फ्लाइट में चढ़ने से रोका, भड़की एक्ट्रेस ने मचाया बवाल, देखें वीडियो

इस दिन होगा अंतिम संस्कार

बता दें कि अंतिम संस्कार 18 जून को दोपहर एक बजे मुंबई के अंधेरी पश्चिम में अंबोली स्थित श्मशान घाट में होगा. रमन राय हांडा दिल्ली हाई कोर्ट में वकील थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी कामिनी और दो बेटियां मन्नारा और मिताली हैं. रमन बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के चाचा भी थे. कथित तौर पर रमन पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे.

यह भी पढ़ें- Mannara Chopra को Isha Malviya ने कहा 'बार डांसर', वीडियो देख भड़के लोग बोले- शर्म आनी चाहिए

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं मन्नारा

काम को लेकर बात करें तो मन्नारा ने बॉलीवुड में फिल्म जिद से शुरुआत की थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा. वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 और लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 2 में भी नजर आ चुकी हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement