Advertisement

Priyanka-Parineeti नहीं इस शख्स के कहने पर Bigg Boss 17 में Mannara ने लिया हिस्सा, जीतना चाहती हैं शो की ट्रॉफी

मन्नारा चोपड़ा(Mannara Chopra) ने खुलासा किया है कि उन्होंने सलमान खान(Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 17(Bigg Boss 17) के ऑफर को लेकर किससे चर्चा की थी.

Latest News
Priyanka-Parineeti नहीं इस शख्स के कहने पर Bigg Boss 17 में Mannara ने लिया हिस्सा, जीतना चाहती हैं शो की ट्रॉफी

Mannara Chopra Priyanka Chopra And Parineeti Chopra

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मन्नारा चोपड़ा(Mannara Chopra) इन दिनों काफी चर्चा में हैं. एक्ट्रेस हाल ही में सलमान खान(Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 17(Bigg Boss 17) में भाग लिया है. लोगों को शो में मन्नारा का चुलबुला और मस्तीखोर अंदाज काफी पसंद आ रहा है. मन्नारा फैंस को जमकर एंटरटेन कर रही हैं. वहीं, सभी जानते हैं कि मन्नारा बॉलीवुड की दो फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)की चचेरी बहन हैं. वहीं, उन्होंने बताया कि क्या उन्होंने शो में एंट्री लेने से पहले परिणीति और प्रियंका से इस बारे में डिस्कस किया था. 

दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान जब मन्नारा से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी दोनों चचेरी बहनों प्रियंका और परिणीति चोपड़ा के साथ बिग बॉस 17 के ऑफर के बारे में डिस्कस किया था. तो इस पर मन्नारा ने कहा कि अपने करियर में मैंने कभी भी प्रियंका और परिणीति के साथ काम से संबंधित कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है. अगर कुछ मार्गदर्शन की जरूरत है तो ठीक है लेकिन काम के संबंध में हम इस पर चर्चा नहीं करते हैं. हम सभी इंडिविज्यूल हैं और मैं भाग्यशाली हूं कि मैं बहुत सारा काम कर रही हूं. हर कोई अपने सफर में व्यस्त है. सबके पासपोर्ट फुल होते हैं. मैं उनके साथ  सामान्य चीजों पर चर्चा करना पसंद ना कि काम से संबंधित सामान्य चीजों पर चर्चा करूंगी. 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 में Mannara Chopra ने आते ही लगाया रोमांस का तड़का, इस शख्स के साथ वायरल हुआ वीडियो

अपनी मां के लिए ट्रॉफी जीतना चाहती हैं मन्नारा

उन्होंने शो में भाग लेने पर अपने परिवार के रिएक्शन के बारे में बात की है और उन्होंने कहा कि मैं केवल अपनी मां की वजह से इस शो के अंदर जा रही हूं. उन्होंने ही मुझसे ट्रॉफी लाने के लिए कहा है. यह उनके सपने को पूरा करने जैसा है, मेरे लिए, मेरे परिवार का सपोर्ट सबसे ज्यादा जरूरी चीज है. मेरी मां और मेरा परिवार बिग बॉस के लिए सुपर एक्साइटेड है. वे मुझसे कहते रहते हैं कि हम तेरी फालतू की बातें बाहर नजरअंदाज कर देते थे, वही अंदर जा कर करना और लोगों को यह इंटरेस्टिंग लगेगा. मैं अपनी मां के लिए शो को जीतना चाहती हूं. 

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra की कजिन Mannara को सरेआम इस डायरेक्टर ने कर लिया किस, कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग रिएक्शन

इस फिल्म से किया था बॉलीवुड में डेब्यू

मन्नारा चोपड़ा लंबे समय से बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने थ्रिलर सस्पेंस फिल्म जिद से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया था. इस फिल्म में उनके साथ करणवीर शर्मा और श्रद्धा दास भी अहम भूमिकाओं में नजर आई थीं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement