बॉलीवुड
Mannara Chopra के पिता का 72 की उम्र में निधन हो गया है. एक्ट्रेस को अपने पिता के अंतिम संस्कार में देखा गया. इस दौरान वो और उनका पूरा परिवार भावुक नजर आया.
मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) पर हाल ही में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उन्होंने अपने पिता को खो दिया है. एक्ट्रेस के पिता एडवोकेट रमन राय हांडा का 16 जून 2025 को मुंबई में निधन हो गया है. उन्होंने 72 की उम्र में आखिरी सांस ली. आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें मन्नारा और उनकी मिताली हांडा के साथ पूरा परिवार नजर आया. सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.
विरल भयानी ने कुछ वीडिया इंस्टा पर शेयर किए हैं जिसमें मन्नारा चोपड़ा अपने परिवार के साथ पिता के अंतिम संस्कार में नजर आईं. इस दौरान वो काफी भावुक दिखीं. इस वीडियो में वो अपने पिता की अर्थी को कांधा देते हुए नजर आईं. इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ भी दिखे. मन्नारा की बहन मिताली हांडा भी काफी इमोशनल नजर आईं. उन्हें देख फैंस भी भावुक हो गए हैं. उनका अंतिम संस्कार मुंबई के अंधेरी पश्चिम में अंबोली स्थित श्मशान घाट पर हुआ.
ये भी पढ़ें: Mannara Chopra पर टूटा दुखों का पहाड़, हुई पिता की मौत, एयरपोर्ट पर परेशान हालत में दिखीं एक्ट्रेस
मन्नारा और मिताली के लिए पल ये काफी भारी है. दोनों को रोते देख लोग भी परेशान हैं. एक यूजर ने लिखा 'हृदय विदारक और पीड़ादायक, पूरे परिवार के प्रति गहरी संवेदना है', एक और यूजर ने कहा 'भगवान पूरे परिवार को दुख सहने की शक्ति दे, यह बहुत दुखद घटना है.'
रमन राय हांडा दिल्ली हाई कोर्ट में वकील थे. उनके परिवार में पत्नी कामिनी और दो बेटियां मन्नारा और मिताली हैं. रमन बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के फूफाजी थे. हाल ही में प्रियंका ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया था. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा 'आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे रमन अंकल (फूफाजी) ओम शांति.'
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.