Advertisement

Gadar 2 Climax में सनी देओल ने असलियत में दबोची थी विलेन की गर्दन, जानें फिर सेट पर क्या हुआ?

Manish Wadhwa ने बताया कि Gadar 2 के क्लाइमैक्स सीन को एकदम रियल बनाने के लिए किस तरह Sunny Deol ने उनकी गर्दन जोर से दबोच ली थी.

Latest News
Gadar 2 Climax में सनी देओल ने असलियत में दबोची थी विलेन की गर्दन, जानें फिर सेट पर क्या हुआ?

Sunny Deol Film Gadar 2: सनी देओल फिल्म गदर 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) लोगों को खूब पसंद आ रही है. यही वजह है कि अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं. फिल्म की कई दिलचस्प बातों में से एक इसका विलेन भी है, जिसका किरदार निभाया है एक्टर मनीष वाधवा (Manish Wadhwa) ने. इस किरदार को पाकिस्तान में तारीफें मिलने की खबरें आई थीं. वहीं, मनीष ने हाल ही में फिल्म के क्लाइमैक्स सीन के बारे में ऐसा खुलासा किया है, जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे.

मनीष वाधवा ने 'गदर 2' में हामिद इकबाल नाम का किरदार निभाया है जो पाकिस्तानी आर्मी के मेजर जनरल है. इस किरदार के रोल और डायलॉग्स को पाकिस्तान से तारीफें आई थीं. वहीं, हाल ही में 'गदर 2' के विलेन मनीष ने बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू में फिल्म को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने सनी देओल के साथ हुए उस फाइट सीन का किस्सा भी सुनाया जिसमें सनी ने उनकी गर्दन जोर से दबा डाली थी.

ये भी पढ़ें- Sunny Deol को मिली राहत, बैंक ने वापस लिया Sunny Villa के ई-ऑक्शन का नोटिस, जानें क्या है वजह

Sunny Deol Film Gadar 2

दरअसल, 'गदर 2' के क्लाइमैक्स सीन के दौरान तारा सिंह अपने बाजुओं से हामिद की गर्दन दबोच लेता है. इस सीन के बाद जब डायरेक्टर ने कट बोला तो सनी देओल, मनीष का कॉलर ठीक करने लगे और पूछने लगे कि कहीं उन्हें चोट तो नहीं आई. मनीष ने सनी को विश्वास दिलाया कि सबकुछ ठीक है. मनीष ने सनी के प्यार भरे बर्ताव के बारे में बताते हुए उनकी तारीफें कीं.

ये भी पढ़ें- Gadar 2 Box Office Collection Day 10: Sunny Deol ने तोड़ा पठान का रिकॉर्ड, संडे को भी की ताबड़तोड़ कमाई

बता दें कि 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस एक सुपरहिट फिल्म बन चुकी है. 11 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने 20 अगस्त 377.20 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है और इसके साथ ही कई रिकॉर्ड्स भी कायम कर चुकी है. 'गदर 2' कमाई के मामले में इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement