बॉलीवुड
2 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश के बाद मंदिरा बेदी ने सोमवार 16 जून को एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने काउंसलिंग की बात की है.
12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश के बाद 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई. इस घटना में अभी तक 274 लोग मारे जा चुके हैं. एयर इंडिया प्लेन क्रैश की इस घटना से पूरे देश में मातम छाया हुआ है और लोग इससे काफी दुखी है. वहीं, बॉलीवुड स्टार्स पर भी इस घटना का असर पड़ा है. एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) ने भी हाल ही में इस घटना के बारे में जिक्र किया है और वह काफी इमोशनल नजर आईं. उन्होंने बताया कि इस घटना ने उनपर मानसिक रूप से प्रभावित किया है.
सोमवार को मंदिरा बेदी ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद अपनी हालत के बारे में जिक्र किया है. उन्होंने ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में इस ट्रेजेडी को लेकर खुलकर बात की है. वीडियो में मंदिरा ने कहा, ''आप जानते हैं, अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद से मेरे सीने पर लगातार एक बोझ बना हुआ है. एक तरह की उदासी जो खत्म नहीं होती. यह बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन हर चीज के बैकग्राउंड में है. मेरा काम, मेरे बच्चों के साथ मेरा समय. इसलिए मैंने किसी से बात करने का फैसला किया. एक काउंसलर, बस यह सब समझने के लिए और इसे अकेले नहीं झेलने के लिए. अगर आप भी ऐसा ही महसूस कर रहे हैं, बेचैन, उदास, असंतुलित. प्लीज यह जान लें, आप अकेले नहीं है. आप जो फील कर रहे हैं, उसे महसूस करना ठीक है और यह पूछना भी ठीक है कि ऐसा क्यों हो रहा है.
यह भी पढ़ें- 51 की होकर भी 21 जैसी दिखती हैं मंदिरा बेदी, ये है फिटनेस का राज
क्लिप को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, '' कुछ फीलिंग्स अपने आप दूर नहीं होतीं. कभी-कभी, हमें बात करने की जरूरत होती है, जो हम चुपचाप ढो रहे हैं, उसे हल्का करने के लिए. मैं यही कर रही हूं. अगर आप भी भारी महसूस कर रहे हैं, मैं आपको देख रही हूं. #YouAreNotAlone #MentalHealthAwareness #ItHelpsToTalk #HealingInProgress.
यह भी पढ़ें- दूरदर्शन पर मिला पहला मौका, आज बॉलीवुड में ये 5 सितारे कर रहे हैं राज
बता दें कि 12 जून को हुए दिल दहला देने वाले विमान हादसे में अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके के पास बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर उड़ान भरने के लिए कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. जिसमें कई लोगों की जाने चली गई थी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.