Advertisement

'मैं दोबारा फिल्में करने को...', संन्यास लेने के बाद इंडस्ट्री में वापसी करेंगी Mamta Kulkarni! कह दी बड़ी बात

Mamta Kulkarni ने हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई और संन्यास ले लिया. अब लोगों के मन में सवाल है कि क्या वो फिल्मों में वापसी करेंगी. इसको लेकर एक्ट्रेस ने जवाब दे दिया है.

Latest News
'मैं दोबारा फिल्में करने को...', संन्यास लेने के बाद इंडस्ट्री में वापसी करेंगी Mamta Kulkarni! कह दी बड़ी बात

Mamta Kulkarni 

Add DNA as a Preferred Source

90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) इन दिनों काफी चर्चा में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने प्रयागराज महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाई और संन्यास ले लिया है. उन्हें किन्नर अखाड़ा की महिला शाखा में महामंडलेश्वर का पद और नया नाम यमाई ममता नंद गिरि दिया गया है. ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या एक्ट्रेस बॉलीवुड में वापसी करेंगी. तो इसपर उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में वापसी का सवाल ही नहीं उठता है.

ममता कुलकर्णी ने ये साफ कर दिया है कि वो फिल्मों में वापसी नहीं करेंगी. उन्हें अब ये 'असंभव' लगता है. इंडिया टुडे से बातचीत में, ममता ने स्पष्ट किया कि एक्टिंग में वापसी उनकी कल्पना से परे है. उन्होंने कहा "मैं फिर से फिल्मों में काम करने की कल्पना भी नहीं कर सकती. अब मेरे लिए यह बिल्कुल असंभव है.'

बता दें कि कुछ दिन पहले ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान गंगा में डुबकी लगाई और गंगा के तट पर अपना पिंडदान किया. फिर किन्नर अखाड़ा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महामंडलेश्वर के रूप में उनका पट्टाभिषेक किया गया था. इस दौरान ममता काफी इमोशनल नजर आईं. उन्हें रोते हुए देखा गया. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कई फोटोज भी शेयर की थीं. वहीं प्रयागराज में उनकी झलक पाने के लिए काफी लोग इकट्ठा हुए थे.

ये भी पढ़ें: आंखों में आंसू, खुद का पिंडदान...Mamta Kulkarni कैसे बनीं श्री यमाई ममता नंदगिरी, ये 10 फोटो देखें

पट्टाभिषेक के बाद ममता कुलकर्णी को नया नाम यमाई ममता नंद गिरि दिया गया है. वो इस दौरान भगवा कपड़े और रुद्राक्ष की माला से लदी नजर आईं. किन्नर अखाड़े के बड़े-बड़े सदस्यों की मौजूदगी में उन्हें संन्यास दिलाया गया. ममता ने बताया था कि साल 2000 से वो तपस्या कर रही हैं. उनके गुरु श्री चैतन्य गगन गिरी गुरु नाथ हैं. ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़ा की महिला शाखा में महामंडलेश्वर का पद दिया गया है.

ये भी पढ़ें: सनसनी से संन्यासी तक, कौन हैं ममता कुलकर्णी?

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement