Advertisement

'मेरे बेडरूम में आना...', Mallika Sherawat को हिट फिल्म के एक्टर ने किया था परेशान, रात को की ऐसी हरकत

Mallika Sherawat ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि एक बड़ी कॉमेडी फिल्म का हीरो उन्हें देर रात परेशान किया करता था.

Latest News
'मेरे बेडरूम में आना...', Mallika Sherawat को हिट फिल्म के एक्टर ने किया था परेशान, रात को की ऐसी हरकत

Mallika Sherawat

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं पर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वहीं बीते दिनों फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) में उनकी झलक देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. ऐसे में उन्हें फिर से थिएटर्स में देखने के लिए लोग बेताब हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में शॉकिंग खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि कॉमेडी मूवी के को-स्टार पर हैरेस का आरोप लगाया है.

मल्लिका शेरावत इन दिनों अपनी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के प्रमोशन में बिजी हैं. इसी बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि एक बड़ी कॉमेडी फिल्म का हीरो उन्हें देर रात परेशान किया करता था. इस वायरल वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा 'मैंने दुबई में एक बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म की शूटिंग की, जो सुपरहिट साबित हुई. उस फिल्म का हीरो रात 12:00 बजे मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाता था.' 

मल्लिका ने आगे कहा 'मेरे बेडरूम का दरवाजा खटखटाने से मुझे लगता था कि वो दरवाजा तोड़ देगा क्योंकि वो मेरे बेडरूम में आना चाहता था और मैं सोचती थी, नहीं ऐसा नहीं होने वाला है. उसके बाद उस हीरो ने मेरे साथ कभी काम नहीं किया.'


ये भी पढ़ें: Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Trailer: मजेदार है फिल्म का ट्रेलर, Mallika Sherawat की झलक ने किया सरप्राइज


मल्लिका शेरावत लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. वो जल्द ही राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की आने वाली कॉमेडी ड्रामा फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आने वाली हैं. फिल्म के ट्रेलर में उनकी झलक ने फैंस को सरप्राइज कर दिया थ. वो फिर अपने खूबसूरत अंदाज में नजर आईं जिसे देख साफ कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस को देख लोग कायल होने वाले हैं 

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो इसी महीने की 11 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एक्ट्रेस को आखिरी बात 2022 में फिल्म RK/RKay में देखा गया था.


ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन 8 बोल्ड किसिंग सीन ने जमकर बटोरीं थीं सुर्खियां


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement