Advertisement

Arjun Kapoor संग बेबी प्लानिंग पर क्या बोलीं Malaika Arora? सुनकर खुशी से झूम उठे फैंस

Malaika Arora और Arjun Kapoor अपने रिश्ते को खुलकर कबूल कर चुके हैं. वहीं, अब मलाइका ने अर्जुन संग शादी और बेबी प्लानिंग पर खुलकर बात की है.

Latest News
Arjun Kapoor संग बेबी प्लानिंग पर क्या बोलीं Malaika Arora? सुनकर खुशी से झूम उठे फैंस

Malaika Arora On Relationship With Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर संग रिश्ते पर बोलीं मलाइका

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं. वहीं, अब वो अपना बेबाकी भरा एक धमाकेदार शो 'मूविंग इन विद मलाइका' (Moving In With Malaika) लेकर आई हैं और इस शो के पहले एपिसोड के रिलीज होते ही इंटरनेट पर हलचल मच गई है. 49 वर्षीय मलाइका की पर्सनल लाइफ सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही है और उन्होंने अपनी शो की शुरुआत में इसी मुद्दे पर बात करते हुए की है. मलाइका ने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है. मलाइका ने शादी और बेबी प्लानिंग को लेकर फैंस के सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं.

Moving In With Malaika में क्या बोलीं मलाइका?

'मूविंग इन विद मलाइका' एक टॉक शो है जिसमें मलाइका सेलेब्रिटी गेस्ट को बुलाती हैं और उनके साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर दिल खोलकर बातें करती हैं. ऐसी ही एक बातचीत के दौरान मलाइका ने अपनी शादी और बच्चों की प्लानिंग को लेकर बड़ी बात कह डाली है. शो पर फराह खान से बात करते हुए मलाइका ने बताया कि वो अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में कितनी खुश हैं और वो दूसरे बच्चे के बारे में क्या सोच रही हैं.

ये भी पढ़ें- Malaika Arora ने 'छैय्या छैय्या' सॉन्ग को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया किस वजह से परेशान थे किंग खान

Arjun Kapoor संग शादी और बेबी प्लानिंग

मलाइका ने कहा कि 'हम एक-दूसरे के साथ बहुत खुश हैं और मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या-क्या बोलते हैं. आज जो इंसान मेरी जिंदगी में है, वो मुझे खुश रखता है. मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है कि दुनिया क्या सोचती है'. उन्होंने बेबी प्लानिंग को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा लेकिन हिंट दे दी है कि वो इस बारे में सोच जरूर रही हैं. मलाइका ने दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर कहा- 'हमने इस बारे में बात की है और मुझे लगता है कि मैंने अब जिंदगी बिताने के लिए एक बेहतर इंसान को पा लिया है'.

ये भी पढ़ें- Malaika Arora इस बात को लेकर हुईं इमोशनल, बोलीं- मैं आगे बढ़ चुकी हूं...

बता दें कि मलाइका ने अरबाज खान से 2017 में तलाक ले लिया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने तलाक के 1 साल बाद यानी 2018 में अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू किया था. दोनों ने 2019 में अपना रिश्ता ऑफिशियल किया था और इसके बाद से अब तक ये कपल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते दिखाई दे चुके हैं. अब दोनों इंटरव्यूज में भी अपने रिश्ते को कबूल कर चुके हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement