Advertisement

Malaika Arora ने Arjun Kapoor को हाथों से खिलाया खाना, रोमांटिक वीडियो में पहली बार दिखी ऐसी कैमिस्ट्री

Malaika Arora ने Arjun Kapoor के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दोनों की शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है. ये वीडियो दोनों की पेरिस ट्रिप के दौरान लिया गया है जिसमें बॉलीवुड के हॉट कपल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में मलाइका-अर्जुन को अपने हाथों से खाना खिलाती नजर आ रही हैं. वहीं, इस वीडियो को देखकर दोनों के फैंस क्रेजी हुए जा रहे हैं. कई सेलेब्रिटीज ने भी दोनों के वीडियो हार्ट इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया है.

Latest News
Malaika Arora ने Arjun Kapoor को हाथों से खिलाया खाना, रोमांटिक वीडियो में पहली बार दिखी ऐसी कैमिस्ट्री

Malaika Arora-Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Malaika Arora-Arjun Kapoor: बॉलीवुड के हॉट कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं. लंबे समय तक अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साधे रखने के बाद ये दोनों अब सोशल मीडिया पर खुलकर एक दूसरे से प्यार का इजहार करते दिख जाते हैं. बीते दिनों ये दोनों एक साथ वैकेशन पर निकले थे. वहीं, हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने इस वैकेशन के दौरान लिया गया एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में मलाइका-अर्जुन की रोमांटिक कैमिस्ट्री (Malaika-Arjun Romantic Video) दिखाई दे रही है. इसके साथ ही ये पहली बार है जब मलाइका और अर्जुन ने अपने रिश्ते की रोमांटिक साइड खुलकर फ्लॉन्ट की है.

Romantic अंदाज में दिखे मलाइका-अर्जुन

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके पेरिस ट्रिप के खास लम्हे दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में अर्जुन-मलाइका की एयरपोर्ट से लेकर आइफिल टावर तक की खूबसूरत और रोमांटिक जर्नी देखने को मिल रही है. वीडियो में मलाइका, अर्जुन को हर जगह कैमरे में कैद करती दिखाई दे रही हैं.

 

ये भी पढ़ें- Malaika Arora ने बयां की एक्सीडेंट स्पॉट की पूरी घटना, बोलीं- पता नहीं था जिंदा हूं या नहीं!

वहीं, इसी वीडियो में एक रेस्टोरेंट में बैठी मलाइका अपने सामन बैठे अर्जुन को हाथ से खाना खिलाती दिखाई दे रही हैं. वहीं, मलाइका के ऐसा करने पर अर्जुन के चेहरे की खुशी साफ नजर आ रही है. दोनों आईफिल टावर के पास रोमांटिक पल बिताते नजर आ रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रहा अर्जुन-मलाइका का ये वीडियो-

 

 

वायरल हुआ ये वीडियो

ये रोमांटिक वीडियो शेयर करते हुए दिलचस्प कैप्शन भी दिया है. उन्होंने लिखा- 'मौसम कितना रोमांटिक है ऐसे में एक थ्रोबैक वीडियो तो बनता ही है'. उन्होंने कैप्शन में बताया है कि ये वीडियो उनके पेरिस ट्रिप का है. इस पोस्ट में मलाइका ने अर्जुन को टैग किया है. वहीं, इस वीडियो पर कई सेलेब्रिटीज ने हार्ट इमोजी के साथ रिएक्शन दिया है.

ये भी पढ़ें- कार एक्सिडेंट से जूझ चुकी हैं ये 5 एक्ट्रेसेस, एक के चेहरे में घुसे थे 67 कांच के टुकड़े

बता दें कि मलाइका ने अर्जुन कपूर के बर्थडे पर पेरिस की ट्रिप प्लान की गई थी और इस दौरान लव बर्ड्स ने क्वालिटी टाइम बिताया था. दोनों ने लजीज डिशेज इंजॉय कीं और जमकर मस्ती भी की थी. वहीं, अर्जुन-मलाइका की कैमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है. यही कारण है कि उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.


 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement