बॉलीवुड
Malaika Arora ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor को बर्थडे पर विश किया है. उन्होंने इंस्टा स्टोरी लगाई है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बीते कुछ समय पहले अर्जुन (Arjun Kapoor) संग रिश्ते को लेकर खबरों में थीं. दोनों ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया है. इसके बाद 2024 में ऐसा कहा गया कि (Malaika Arora Arjun Kapoor breakup) उनका ब्रेकअप हो गया है. इन खबरों के बीच आज अर्जुन कपूर के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर मलाइका ने एक वीडियो शेयर किया है और अपने एक्स बॉयफ्रेंड को विश किया है. उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.
अर्जुन कपूर आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. सेलेब्ल से लेकर फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया है. खास बात ये रही कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी उन्हें विश किया है. एक्ट्रेस ने उन्होंने एक बूमरैंग शेयर किया जिसमें अर्जुन कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस छोटी सी क्लिप को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा 'हैप्पी बर्थडे' और अर्जुन को टैग किया है.

अर्जुन और मलाइका एक समय बॉलीवुड के फेमस कपल हुआ करते थे. लंबे समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था. अक्सर ही दोनों एक दूसरे के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते थे. कुछ वक्त से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की अफवाहें चल रही हैं. दोनों अब साथ नहीं देखे जाते हैं.
ये भी पढ़ें: 51 की उम्र में मलाइका अरोड़ा की तरह दिखना है जवां, तो रोज करें ये 5 योगासन
अर्जुन ने परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म इश्कजादे से फिल्मों में एंट्री की थी. इसके बाद वो गुंडे, 2 स्टेट्स, की एंड का, एक विलेन रिटर्न्स और सिंघम रिटर्नस जैसी कई फिल्मों में नजर आए. सिंघम रिटर्न्स में उनके अभिनय के लिए उन्हें काफी तारीफ मिली थी. उन्हें इसी साल रिलीज हुई फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी में देखा गया था पर ये फिल्म फ्लॉप रही.
ये भी पढ़ें: Arjun Kapoor थे इस हसीना के दीवाने, दो साल तक किया डेट, Malaika Arora से था खास कनेक्शन
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.