Advertisement

ब्रेकअप रूमर्स के बीच Malaika-Arjun दिखे साथ, Saif Ali Khan से मिलने पहुंचे लीलावती अस्पताल

बॉलीवुड एक्टर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन (Arjun Kapoor) को लीलावती अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया है. इसी अस्पताल में एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भर्ती थे.

Latest News
ब्रेकअप रूमर्स के बीच Malaika-Arjun दिखे साथ, Saif Ali Khan से मिलने पहुंचे लीलावती अस्पताल

Malaika Arora Arjun Kapoor 

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्टर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन (Arjun Kapoor) अक्सर ही अपने रिश्ते को लेकर खबरों में बने रहते हैं. दोनों ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया किया है. हालांकि इन दिनों उनके ब्रेकअप को लेकर खबरें आ रही हैं. कहा जा रहा है कि दोनों अलग हो चुके हैं. इन खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मलाइका और अर्जुन कपूर को लीलावती अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया है. मलाइका और अर्जुन लीलावती अस्पताल में भर्ती सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को देखने के लिए पहुंचे थे. बता दें कि दोनों ही एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) के करीबी दोस्त हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मलाइका को अस्पताल से बाहर आते और अपनी कार की ओर बढ़ते हुए देखा गया है और उनके पीछे-पीछे अर्जुन कपूर चले आ रहे हैं. इस तरह से दोनों को साथ देख उनके पैचअप की खबरें फिर से उड़ने लगी हैं.

यह भी पढ़ें- Arjun Kapoor संग ब्रेकअप के बाद Malaika Arora ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, शेयर किया पोस्ट

सैफ को मिली अस्पताल से छुट्टी

वहीं, सैफ अली खान को भी 6 दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. एक्टर पर गुरुवार को उनके घर में अनजान शख्स ने चाकू से हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. एक्टर की इसके बाद सर्जरी भी की गई थी. डॉक्टर्स ने बताया था कि तीन चोटें थी, दो हाथ पर और एक गर्दन के दाहिनी ओर और बड़ा हिस्सा पीठ पर था, जो कि रीढ़ की हड्डी में था. डॉक्टर्स ने रीढ़ की हड्डी में फंसी चाकू को निकाला था और उसके बाद सर्जरी की थी.

यह भी पढ़ें- जानें कितनी पढ़ी लिखी है Malaika Arora की फैमिली? 

आरोपी हुआ गिरफ्तार

वहीं, इस घटना के बाद पुलिस ने 60 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सैफ पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. आरोपी की पहचान शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर के रूप में हुई है. इसकी उम्र 30 साल बताई गई है. आरोपी पड़ोसी देश बांग्लादेश का बताया जा रहा है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement