Advertisement

Malaika Arora-Arjun Kapoor ने दिए कपल गोल्स, फिर भी इस वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं एक्ट्रेस

Malaika Arora को फैशन आइकन माना जाता है. वो कोई भी ड्रेस पहनती हैं तो वो फैशन ट्रेंड बन जाता है. लेकिन एक बार फिर मलाइका ने ऐसी ड्रेस पहनी ली है जिसे लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. मलाइका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं. इस दौरान उनके साथ उनके बॉयफ्रेंज Arjun Kapoor भी नजर आ रहे हैं.

Latest News
Malaika Arora-Arjun Kapoor ने दिए कपल गोल्स, फिर भी इस वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं एक्ट्रेस

Malaika Arora-Arjun Kapoor मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों अक्सर साथ में छुट्टियां मनाते या किसी इवेंट में नजर आते रहते हैं. दोनों कहीं भी जाते हैं तो सभी की नजरें उन्हीं पर टिक जाती हैं. फैंस को उनकी जोड़ी काफी पसंद है पर काफी लोग उन दोनों को ट्रोल भी कर देते हैं. कई बार तो मलाइका अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. मलाइका और अर्जुन हाल ही में एक साथ एक इवेंट में शामिल हुए. इस इवेंट के कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसे देख कपल के फैंस को काफी खुश हैं पर एक बार फिर दोनों की जोड़ी और मलाइका के ड्रेस को लोगों ने ट्रोल कर दिया है.   

बीती रात फैशन आइकन कही जाने वाली मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ एक इवेंट में शिरकत करने पहुंची. इस दौरान दोनों ने एंट्री करते ही सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस फैशन इवेंट में दोनों लाइट ब्लू कलर के मैचिंग आउटफिट पहनकर कपल गोल्स सेट करते हुए दिखे. दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं. कपल इस दौरान एक दूसरे की तारीफ करता हुआ भी नजर आया. 

हालांकि कुछ लोगों को अर्जुन का स्टाइल को पसंद आया पर मलाइका का ड्रेस रास नहीं आया. अर्जुन कपूर ने जहां एक तरफ ब्लू पैंट कोट पहना हुआ था, वहीं मलाइका ने शिमरी ब्लू पैंट सूट पहना हुआ था. इस पैंट सूट के अंदर उन्होंने ट्रांसपैरेंट टॉप पहना था. इस ढीली ढाली आउटफिट में मलाइका का लुक काफी लोगों को पसंद नहीं आया.  इसी के साथ मलाइका एक बार फिर अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर ट्रोल हो गईं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आंटी विद बेबी अर्जुन' तो वहीं, एक और यूजर ने लिखा- मलाइका ये किसके कपड़े पहनकर आ गई हो. 

ये भी पढ़ें: Malaika Arora को कुछ ऐसे घूरता दिखा यह शख्स, वीडियो पर लोगों ने जमकर लगाई क्लास

बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. वो अरबाज खान से अलग होने के बाद अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. पिछले कुछ समय से दोनों की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं. हालांकि, दोनों ने साफ कर दिया है कि वो शादी के मूड में नहीं है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement