Advertisement

Arjun Kapoor संग ब्रेकअप की अफवाहों के बीच Malaika Arora ने पहनी ऐसी शर्ट, खींचा फैंस का ध्यान

Arjun Kapoor और Malaika Arora के ब्रेकअप की अफवाहों ने फैंस का दिल तोड़ दिया है. इसी बीच एक्ट्रेस एक टी-शर्ट में नजर आईं जिसे देख उनके चाहने वालों को और चिंता होने लगी.

Arjun Kapoor संग ब्रेकअप की अफवाहों के बीच Malaika Arora ने पहनी ऐसी शर्ट, खींचा फैंस का ध्यान

Malaika Arora and Arjun Kapoor मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड स्टार कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों ने शुरुआत में तो अपना रिश्ता छुपाया पर बाद में खुलकर दुनियावालों के सामने अपने प्यार बयां किया. वो अक्सर वैकेशन या सेलीब्रेशन में नजर आते रहते थे. हालांकि, अब खबरें आई हैं कि कपल का ब्रेकअप (Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup) हो गया है. इस शॉकिंग अफवाहें ने लोगों को हैरान कर दिया है. इसी बीच एक्ट्रेस एक टी-शर्ट पहनकर पपराजी के कैमरे में कैद हो गईं जिसमें कुछ ऐसा लिखा था जिसे देख फैंस परेशान हो गए हैं. 

मलाइका अरोड़ा हाल ही में मुंबई में पपराजी के कैमरे में कैद हो गईं. इस दौरान उन्होंने एक व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी हुई थी जिसपर कुछ ऐसा लिखा था जिसे देख लोग हैरान थे. उनके टी-शर्ट पर एक स्माइली बना हुआ था और लिखा था 'Lets fall apart ' यानी 'चलो अलग हो जाते हैं.' बस फिर क्या था फैंस ये देख काफी हैरान और परेशान हो गए. लोगों को उनके रिश्ते को लेकर चिंता सता रही है. फिलहाल कपल ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है. 

ये भी पढ़ें: Arjun Kapoor के इस पोस्ट के बाद फैलीं Malaika Arora से ब्रेकअप की खबरें, जानें क्या है सच्चाई

यहां से शुरू हुई ब्रेकअप की अफवाह 

 

अर्जुन कपूर ने बीते दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वैकेशन की कुछ फोटोज शेयर की थीं. इन तस्वीरों में अर्जुन अकेले ही नजर आए. उनके पोस्ट पर गर्लफ्रेंड मलाइका का कोई रिएक्शन भी नहीं दिखा. वहीं, दूसरी तरफ मलाइका भी अकेली ही एपी ढिल्लन के मुंबई में आयोजित एक ईवेंट पर पहुंची थीं. हर मौके पर साथ रहने वाले इस कपल को इस तरह अलग- अलग देखकर लोग हैरान रह गए. तभी से कई लोगों ने उनके ब्रेकअप के कयास लगाने शुरू कर दिए थे.

ये भी पढ़ें: Malaika Arora ने सेक्सी डांस से Arjun Kapoor को किया इंप्रेस, बर्थडे पार्टी का ये इनसाइड वीडियो देखकर हैरान हैं फैंस

Kusha Kapila को डेट कर रहे Arjun Kapoor?

इसी बीच अर्जुन का नाम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला के साथ जुड़ने लगा. हालांकि इन खबरें पर कुशा ने रिएक्ट किया है और गुस्सा जाहिर करते हुए पोस्ट में लिखा कुशा कपिला ने लिखा 'रोज अपने बारे में इतनी बकवास पढ़कर मुझे अपना खुद का एक फॉर्मेल इंट्रोडक्शन करवाना पड़ेगा. मैं हर बार जब अपने बारे में कोई बकवास पढ़ती हूं तो बस ये प्रार्थना करती हूं कि मेरी मम्मी ना पढ़ लें ये सब. उनकी सोशल लाइफ वैसे ही खराब चल रही है.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement