Advertisement

Maharani 2: पति-पत्नी के रिश्ते पर भारी पड़ी सियासत, Huma Qureshi की वेब सीरीज का रिलीज हुआ टीजर

Maharani 2: हुमा कुरैशी की चर्चित वेब सीरीज महारानी (Maharani) के अगले सीजन का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इसमें सोहम शाह 'भीमा भारती' के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो अपनी ही पत्नी रानी भारती (हुमा कुरैशी) खिलाफ खड़े हैं. सियासी कहानी के इस जंग में बाजी कौन मारेगा आने वाला वक्त ही बताएगा.

Latest News
Maharani 2: पति-पत्नी के रिश्ते पर भारी पड़ी सियासत, Huma Qureshi की वेब सीरीज का रिलीज हुआ टीजर

Maharani 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Maharani 2: बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) की आने वाली वेब सीरीज 'महारानी 2' (Maharani 2) का टीजर रिलीज कर दिया गया है. टीजर में सोहम शाह (Sohum Shah) एक बार फिर से भीमा भारती के रूप में सियासत के मझे हुए खिलाड़ी के तौर पर नजर आ रहे हैं. लेखक उमा शंकर सिंह की कहानी 'महारानी 2' में सोहम शाह पिछली बार की तरह एक राजनेता का किरदार निभाने वाले हैं. रिलीज किए गए टीजर में नजर आ रहा है कि सोहम शाह एक जनसभा को संबोधित करते हुए कह रहे हैं, “हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था, हमारी तो कश्ती वहां डूबी जहां पानी कम था.” 

इस डायलॉग के साथ भीमा भारती जनता को अपनी पत्नी और सीएम रानी भारती (हुमा कुरैशी) के खिलाफ करते हुए नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें - Shweta Tiwari की बेटी ने रेड गाउन में बरपाया कहर, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

यहां देखें टीजर

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Huma S Qureshi (@iamhumaq)

 

पिछली बार सियासी दांवपेच को सीरीज में शानदार तरीके से दिखाने की कोशिश की गई थी. एक बार फिर से सीरीज की दूसरी कड़ी दर्शकों के सामने आने वाली है. भीमा भारती के किरदार में नजर आ रहे हैं सोहम शाह अपनी पत्नी के खिलाफ नजर आ रहे हैं. उनके डायलॉग डिलीवरी से ऐसा लग रहा है कि पारिवारिक संबंध, सियासत से ऊपर नहीं है. जाहिर है इस बार की जंग में भीमा भारती और रानी भारती के बीच तकरार देखने को मिलेगी. 

ये भी पढ़ें - Sushmita Sen ही नहीं इन हसीनाओं का आया बिजनेसमैन पर दिल, एक के पास है 4 हजार करोड़ की संपत्ति

सोनी लिव की वेब सीरीज 'महारानी' के पिछले सीजन को लोगों का काफी प्यार मिला था. जिसके बाद अब इस सीरीज के दूसरे सीजन को ओटीटी प्लेटफार्म पर जल्द ही रिलीज किया जाएगा. दर्शक इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि पति और पत्नी के बीच सियासत की जंग किस मोड़ लेने वाली है. सियासी कहानी के इस जंग में बाजी कौन मारेगा वाला है?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement