Advertisement

Madhuri Dixit से डायरेक्टर ने कहा 'ब्लाउज हटाकर करना होगा सीन', मना करने पर फिल्म से निकाला

Madhuri Dixit से जुड़ा एक किस्सा खुद डायरेक्टर ने शेयर किया है. उन्होंने एक फिल्म के उस सीन के बारे में बताया जिसमें माधुरी से इनरवियर में शूट की डिमांड की गई थी.

Madhuri Dixit से डायरेक्टर ने कहा 'ब्लाउज हटाकर करना होगा सीन', मना करने पर फिल्म से निकाला

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं. उन्होंने कई फिल्मों में मुश्किल से मुश्किल सीन देकर ऑडिएंस के साथ- साथ क्रिटिक्स की भी तारीफें बटोरी हैं. वहीं, एक फिल्म के सीन के लिए एक्ट्रेस से डायरेक्टर मे कुछ ऐसी डिमांड कर दी थी कि माधुरी को गुस्सा आ गया था. ये वाकया फिल्म डायरेक्टर ने खुद शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस को सिर्फ इनरवियर में सीन शूट करना था. जिसके लिए माधुरी ने साफ इनकार कर दिया और डायरेक्टर को भी भला- बुरा सुना डाला.

Madhuri Dixit ने कर दिया इनकार

दरअसल, ये किस्सा 1989 का है जब माधुरी ने अमिताभ बच्चन के साथ 'शनाख्त' नाम की फिल्म साइन की थी. इस फिल्म के जरिए पहली बार अमिताभ और माधुरी की जोड़ी दिखने वाली थी. टीनू आनंद ने फिल्म में मधुरी के सीन से जुड़ा वाकया सुनाया है. उन्होंने रेडियो नशा से बात करते हुए बताया कि इस फिल्म के सेट पर माधुरी का पहला दिन था और उनसे कॉस्ट्यूम को लेकर झगड़ा हो गया था. एक्ट्रेस से कहा गया था कि एक सीन में सिर्फ ब्रा पहन कर शूटिंग करनी होगी, जिसमें वो असहज महसूस कर रही थीं. यही वजह थी कि माधुरी ने ये कॉस्ट्यूम पहनने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें- Madhuri Dixit: हीरो से भी ज्यादा फीस लेने लगी थीं माधुरी, लगातार 7 फिल्में फ्लॉप होने के बाद टूट गई थीं धक-धक गर्ल

डायरेक्टर ने फिल्म से निकाला

टीनू ने बताया कि माधुरी पहले तो अपने कमरे से 45 मिनट कर बाहर नहीं आईं और जब मैंने जाकर पूछा कि क्या हुआ तब वो कहने लगीं कि मैं ये सीन नहीं करना चाहती हूं. मैंने कहा सॉरी लेकिन ये सीन तो तुम्हें करना पड़ेगा. माधुरी अपनी बात पर अड़ी रहीं तो मैंने कहा पैकअप, फिल्म को गुड बाय कर दो और मैं शूट कैंसिल कर दूंगा'. बता दें कि ये फिल्म फिर डिब्बाबंद हो गई.

ये भी पढ़ें- Madhuri Dixit Vinod Khanna kiss: जब दिग्गज एक्टर ने काट लिए थे धक-धक गर्ल के होंठ, इस फिल्म के लिपलॉक सीन ने मचाया था बवाल

क्या था ये सीन?

टीनू ने बताया कि 'इस सीन में अमिताभ का विलेन ने चेन से बांध दिया था और उसे बचाने के लिए माधुरी आकर कहती हैं कि चेन से बंधे आदमी को क्यों मार रहे हो जब ये औरत तुम्हारे सामने खड़ी है. इस तरह माधुरी हीरो बचाती हैं'. टीनू कहते हैं कि साइनिंग के वक्त जब उन्होंने माधुरी को ये सीन नैरेट किया था तब बता दिया था कि 'तुम्हें ब्लाउज रिमूव करना होगा और मैं झाडियों से कुछ नहीं छुपाऊंगा क्योंकि सीन में तुम हीरो की मदद कर रही हो, तब माधुरी ने सीन के लिए हां कहा था'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement