Advertisement

Madhuri Dixit ने मुंबई में खरीदा नया आलीशान घर, लग्जरी अपार्टमेंट के लिए एक्ट्रेस ने चुकाए करोड़ों रुपये

Madhuri Dixit ने हाल ही में मुंबई में नया घर खरीदा है. एक्ट्रेस का ये आलीशान घर समुद्र किनारे है. माधुरी ने इस घर को खरीदने के लिए बड़ी रकम चुकाई है.

Latest News
Madhuri Dixit ने मुंबई में खरीदा नया आलीशान घर, लग्जरी अपार्टमेंट के लिए एक्ट्रेस ने चुकाए करोड़ों रुपये

Madhuri Dixit माधुरी दीक्षित

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) आज कल कलर्स टीवी चैनल के शो 'झलक दिखला जा' सीजन 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) को जज कर रही हैं. ये शो इन दिनों काफी टीआरपी बटोर रहा है. इसी बीच एक्ट्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.  कहा जा रहा है कि माधुरी ने हाल ही में मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा है. माधुरी दीक्षित का ये लग्जूरियस सी फेसिंग अपार्टमेंट मुंबई के वर्ली में स्थित है. इस आलीशान घर के लिए एक्ट्रेस ने बड़ी रकम चुकाई है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, माधुरी दीक्षित के इस आलीशान फ्लैट की कीमत 48 करोड़ रुपये बताई जा रही है. उनका ये फ्लैट एक आलीशान बिल्डिंग की 53वीं मंजिल पर है. उन्होंने 28 सितंबर, 2022 को इसप्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन कराया था.

बता दें कि माधुरी ने इंडियाबुल्स ब्लू, लोअर परेल में ये घर खरीदा है. इंडियाबुल्स की वेबसाइट के अनुसार, दक्षिण मुंबई के वर्ली में लग्जरी प्रॉपर्टी 10 एकड़ में बनी है और इससे अरब सागर का शानदार व्यू भी दिखता है. इस घर में बड़े स्विमिंग पूल, एक फुटबॉल मैदान, एक जिम, एक स्पा, एक क्लब सहित कई अन्य सुविधाएं हैं. 

ये भी पढ़ें: होमोसेक्सुअल बनने की राह पर हैं माधुरी, आखिर क्या है पूरा माजरा

पिछले साल अक्टूबर में, माधुरी ने वर्ली में स्थित इंडियाबुल्स ब्लू बिल्डिंग की 29वीं मंजिल पर 5,500 वर्ग फुट में फैले एक अपार्टमेंट को लीज पर लिया था. मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि वो इस घर के लिए हर महीने 12.5 लाख रुपये देती थीं. किराए पर ये संपत्ति उन्होंने तीन साल के लिए लीज पर ली थी. 

ये भी पढ़ें: Madhuri Dixit इस क्रिकेटर से करती थीं प्यार? जानिए क्यों नहीं हो पाई शादी

बता दें कि 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक थीं. माधुरी के दुनियाभर में बड़े फैंस हैं और उन्होंने बड़े स्टार्स - आमिर खान (Aamir Khan), सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से साथ काम किया है. अपनी डांस और मशहूर गानों की वजह से माधुरी के फैंस उन्हें 'धक धक गर्ल' (Dhak Dhak Girl) भी कहते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement