Advertisement

Made In Heaven 2 Trailer: 5 दुल्हनों की कहानी से जोया अख्तर की भाभी तक, मिस ना करें सीरीज की ये दिलचस्प बातें

Made In Heaven 2 Trailer में इस बार पहले से भी ज्यादा इंटेंस और डार्क कहानियां सुनाई जाने वाली हैं. ट्रेलर में 5 दुल्हनों की होश उड़ा देने वाली स्टोरी दिख रही है.

Latest News
Made In Heaven 2 Trailer: 5 दुल्हनों की कहानी से जोया अख्तर की भाभी तक, मिस ना करें सीरीज की ये दिलचस्प बातें

Made In Heaven 2 Trailer: मेड इन हैवेन 2 ट्रेलर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जोया अख्तर (Zoya Akhtar Web Series) मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'मेड इन हेवेन' का दूसरा सीजन (Made In Heaven 2 Trailer) जबरदस्त सुर्खियों में है. इस सीजन का फर्स्ट लुक दिनों पहले ही रिलीज हुआ है और अब इस सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर भी आउट हो गया है. इस ट्रेलर में पहले सीजन की लीड स्टार कास्ट तो दिख ही रही है लेकिन इसके साथ ही 5 दुल्हनें और बड़े- बड़े सरप्राइज देखने को मिल रहे हैं. शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) और अर्जुन माथुर (Arjun Mathur) स्टारर इस सीरीज में कई बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस दिखाई देने वाली हैं. ये सीरीज अमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज होगी.

जोया अख्तर ने इस बार अपनी भाभी शिबानी दांडेकर को भी सीरीज में मौका दिया है. शिबानी के अलावा 'मेड इन हैवेन 2' में दीया मिर्जा, राधिका आप्टे, मृणाल ठाकुर जैसी कई एक्ट्रेसेस दुल्हन बनकर दिलचस्प कहानी सुनाने वाली हैं. इनकी कहानियों की झलक भी ट्रेलर में देखने को मिली है. सीरीज में मोना सिंह नई ऑडिटर की भूमिका में दिखेंगी. इस ट्रेलर में कई एक्टर्स भी हैं जिसमें पुल्कित सम्राट, विजय राज शामिल हैं. इस बार फिल्म के लीड एक्टर्स की कहानी भी आगे बढ़ती दिखेगी जैसे शोभिता का तलाक और अर्जुन के परिवार से रिश्ते. यहां देखें वायरल हो रहा 'मेड इन हैवेन 2' का ट्रेलर-

ये भी पढ़ें- क्या शादी करने जा रही हैं Mrunal Thakur? वायरल हुई ये फोटो, फैंस ने दूल्हे के बारे में पूछे सवाल

इस ट्रेलर में घरेलू हिंसा, दूसरा निकाह और गे वेडिंग जैसे सीरियस मुद्दों पर भी बात की जाएगी. सीरीज में इसके साथ सीरीज में ढ़ेर सारा ड्रामा और ग्रैंड वेडिंग सेलीब्रेशन देखने को मिलेगा. ये सीरीज अमेजॉन प्राइम पर 10 अगस्त को रिलीज होने वाली है और इसका ट्रेलर फैंस को खूब पसंद आ रहा है. देखना होगा कि 'मेड इन हेवेन' की टीम में पहली बार नरजर आईं मोना सिंह और ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस त्रिनेत्रा हालदार क्या कमाल दिखाती हैं.

ये भी पढ़ें- क्या Samantha के Ex हसबैंड संग Sobhita Dhulipala ने कंफर्म किया रिलेशनशिप? शर्माते हुए कही ये बात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement