बॉलीवुड
Maalik Twitter Review: राजकुमार राव (Rajkumar Rao), मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) स्टारर फिल्म मालिक (Maalik) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों को निगेटिव रिव्यू मिल रहे हैं.
Maalik Twitter Review: राजकुमार राव (Rajkumar Rao), मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) स्टारर फिल्म मालिक (Maalik) आज 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म का डायरेक्शन पुलकित ने किया है. मालिक की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इस मूवी में राजकुमार राव एक गैंगस्टर के रोल में नजर आए हैं. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म पर कि कैसी है ये फिल्म.
इस फिल्म को लेकर दर्शक ट्विटर पर अपना रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''सेंसर बोर्ड का पहला रिव्यू मालिक. एक घटिया एक्शन फिल्म. राज कुमार राव फिल्म में चपरी एक्शन हीरो लग रहे हैं. एक्शन फिल्में उनके बस की बात नहीं हैं. कहानी बस "नई बोतल में पुरानी शराब" है. इस फिल्म को छोड़ दो. वैसे फिल्म में हीरोइन कौन है? वो तो और भी चपरी है.
First Review #Maalik from Censor Board! A Crap Action flick. #RajkumarRao looking Chapri Action Hero in movie. Action movies is not his cup of tea. Story is simply " An Old wine in a new bottle ". Skip this Movie. Btw who is heroine in movie. She is even more chapri. 🤪
— Umair Sandhu (@UmairSandu) July 10, 2025
2 🌟/5 pic.twitter.com/RnnPclSdok
एक अन्य यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा, ''एक्टिंग से लेकर संवादों तक सब कुछ ओवर और बनावटी लगता है.
कोमल नाहटा ने फिल्म को लेकर लिखा, '' कल, इंतज़ार खत्म होता है. राजकुमार राव को पहले जैसा अभूतपूर्व रूप में देखिए. मालिक के रूप में जबरदस्त, निडर और अजेय.
Tomorrow, the wait ends. Witness Rajkummar Rao like never before - fierce, fearless, and unstoppable as #Maalik!#11thJulyInCinemas pic.twitter.com/dJCPOSVjLo
— Komal Nahta (@KomalNahta) July 10, 2025
यह भी पढ़ें- Rajkummar Rao और Patralekhaa ने दी गुड न्यूज, शादी के 4 साल बाद दिया खास सरप्राइज
एक और यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा, '' आदर सहित, राजकुमार राव सर, आप इन छपरी भूमिकाओं के लिए पैदा नहीं हुए हैं, आप रियल लाइफ की कहानियों, स्ट्रगलिंग स्टूडेंट्स, ईमानदार अधिकारियों और एक पारिवारिक व्यक्ति के लिए कहीं बेहतर हैं.राजकुमार राव इन पर अपना समय और कीमती प्रतिभा बर्बाद न करें.
With Due respect Rajkumar Rao sir you are not born for these chhapri roles, you are much better for real life stories, Struggling students, Honest officers and family man. #Rajkumararao
— Dr. Mahira 🩺 (@IamRealMahi) July 10, 2025
Don't waste your time and precious talent for these. @RajkummarRao
Best wishes for #Maalik pic.twitter.com/IRBFnSlfCU
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.