Advertisement

Maalik Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव की फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर जमाए कदम, कर ली इतनी कमाई

राजकुमार राव (Rajkumar Rao) स्टारर फिल्म मालिक (Maalik) ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी ठीक-ठाक शुरुआत की है. निगेटिव रिव्यू के बाद भी यह फिल्म अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रही.

Latest News
Maalik Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव की फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर जमाए कदम, कर ली इतनी कमाई

Maalik

Add DNA as a Preferred Source

राजकुमार राव (Rajkumar Rao) स्टारर फिल्म मालिक (Maalik) 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में राजकुमार के साथ मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) भी नजर आई हैं. इस मूवी में एक्टर ने एक गैंगस्टर का रोल अदा किया है और यह एक एक्शन थ्रिलर ड्रामा है. हालांकि फिल्म की रिलीज के बाद इसे लोगों के नेगेटिव रिव्यू मिले हैं. दर्शकों ने ट्विटर पर मालिक को लेकर अपनी राय दी है और फिल्म को वही पुराना और घिसा-पिटा कॉसेप्ट बताया है. इस बीच ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितनी कमाई की है, चलिए जानते हैं.

दरअसल, ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मालिक ने अपने ओपनिंग डे पर 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने नेगेटिव रिव्यू के बाद भी ठीक-ठाक कमाई कर ली है. वहीं, इस कलेक्शन को देख उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर भी मालिक अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब होगी. बता दें कि राजकुमार राव की फिल्म मालिक कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक 54 करोड़ के बजट में बनी है. 

यह भी पढ़ें- Rajkumar Rao की Maalik से पहले देखें उनकी ये बेहतरीन फिल्में, एक के लिए जीत चुके हैं नेशनल अवॉर्ड

सुपरमैन ने कमाए इतने करोड़

वहीं, मालिक के साथ हॉलीवुड फिल्म सुपरमैन भी रिलीज हुई थी.इस फिल्म का लोगों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. हालांकि उसके बाद भी मालिक अपनी ठीक-ठाक कमाई करने में कामयाब रही है. वहीं, सुपरमैन ने भारत में पहले दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें- Maalik Twitter Review: खूंखार गैंगस्टर बने Rajkumar Rao, जानें दर्शकों को कैसी लगी फिल्म

राजकुमार राव मालिक से पहले भूल चूक माफ में नजर आए थे. यह फिल्म हालांकि बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. वहीं, मालिक के बाद एक्टर टोस्टर में नजर आएंगे. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement