Advertisement

MAA Trailer: बेटी की रक्षक बनीं काजोल, राक्षसों का यूं किया सामना, होश उड़ा देगा चंद मिनटों का ये वीडियो

Kajol की मोस्ट अवेटेड फिल्म MAA का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. इस हॉरर फिल्म का ट्रेलर देख आपके भी होश उड़ जाएंगे.

Latest News
MAA Trailer: बेटी की रक्षक बनीं काजोल, राक्षसों का यूं किया सामना, होश उड़ा देगा चंद मिनटों का ये वीडियो

MAA OFFICIAL TRAILER 

Add DNA as a Preferred Source

MAA Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) बीते कई दिनों से अपनी आने वाली फिल्म मां (Kajol film Maa) को लेकर चर्चा में हैं. बीते दिनों इसका पोस्टर सामने आया था जिसे देख लोग काफी इंप्रेस हुए थे. अब फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ गया है. ट्रेलर में वो अपनी बेटी को राक्षसों से बचाती नजर आ रही हैं. मां से काजोल हॉरर फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं. ट्रेलर के कई सीन आपके होश उड़ा सकते हैं. लोग इससे काफी इंप्रेस हो गए है.

मां का ट्रेलर काफी दमदार है जिसकी शुरुआत काजोल से होती है जो लीड रोल में हैं. वो एक कार चला रही होती हैं जिसमें उनकी बेटी पीछे बैठी होती है. बाद में, मां और बेटी एक अनजान जगह पर पहुंचती हैं, जहां उनका सामना एक अजीब स्थिति से होता है. इस फिल्म से काजोल तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं.

फिल्म में उनके अलावा रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, जितिन गुलाटी, गोपाल सिंह और सूर्य शिखा दास हैं. हाल ही में काजोल ने कहा था कि फिल्म में उनका किरदार सबसे जबरदस्त होगा. फिल्म 27 जून 2025 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है.

ये भी पढ़ें: डेब्यू करने को तैयार हैं अजय-काजोल की बेटी Nysa Devgan!

इस हॉरर और सुपरनैचुरल का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है. इसका निर्माण देवगन फिल्म्स ने किया है. हिंदी के अलावा यह फिल्म तमिल, तेलुगु और बंगाली भाषा में भी रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस खाती हैं मेंढक

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement