Advertisement

Ranbir-Shraddha की फिल्म में काम करने वाले मजदूरों को नहीं मिल रहे मेहनत के पैसे! जमकर कोस रहे लोग

Ranbir Kapoor और Shraddha Kapoor की अनटाइटल्ड फिल्म एक के बाद एक कई विवादों में घिरती जा रही है. कुछ दिन पहले फिल्म के सेट पर आग लगी थी तो वहीं अब खबर है कि फिल्म से जुड़े मजदूरों को पैसे नहीं मिल रहे हैं. इस मामले पर अब फिल्म के डायरेक्टर ने बड़ा फैसला लिया है.

Latest News
Ranbir-Shraddha की फिल्म में काम करने वाले मजदूरों को नहीं मिल रहे मेहनत के पैसे! जमकर कोस रहे लोग

Ranbir Kapoor-Shraddha Kapoor रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फिल्‍मकार लव रंजन (Luv Ranjan) की अपकमिंग फिल्‍म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) नजर आने वाले हैं. फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है पर ये फिल्म एक के बाद एक कई विवादों में फंसती जा रही है. कुछ दिन पहले फिल्म के सेट पर आग लगने की खबर सामने आई थी, जिस वजह से शूटिंग लंबे समय तक प्रभावित रही. इस दौरान एक शख्स की मौत भी हो गई थी. वहीं खबर है कि मजदूर यूनियन का दावा है कि लव रंजन की इस अनटाइटल्ड फिल्म के कर्मचारियों को लगभग एक साल से पैसे नहीं मिले हैं. इस मामले पर लव रंजन ने छुप्पी तोड़ते हुए इस बात का पूरी तरह से खंडन किया है.

दरअसल हाल ही में लव रंजन की इस फिल्म से जुड़े कई कर्मचारियों द्वारा बकाया भुगतान न करने के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन की खबरें आई थीं. हालांकि, लव ने सभी दावों का खंडन कर दिया था और झूठी रिपोर्ट फैलाने पर वर्कर यूनियन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है. उन्होंने इस बात को झूठा, मनगढ़ंत और अवैध बताया है. लव रंजन और उनकी टीम दावों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी. उन्होंने पैसे के भुगतान न किए जाने का पूरी तरह से खंडन किया है. साथ ही मजदूर यूनियन (FSSAMU- Film Studios Setting & Allied Mazdoor Union)  के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी धमकी दी है.

ये भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा, थर्माकोल और प्लास्टिक ने पकड़ी आग, मची अफरा-तफरी

बता दें कि लव रंजन की फिल्म के मुंबई वाले सेट पर पिछले दिनों आग लग गई थी. इसमें 32 साल के सेट वर्कर की जान चली गई थी. इस वजह से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी. हालांकि अब इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है. ये फिल्म 8 मार्च, 2023 को होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor Bikini Photos Viral: पहली बार ऐसे लुक में दिखीं बॉलीवुड की हसीना, फटी रह गई फैंस की आंखें

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement