Advertisement

Leo Box Office Collection Day 2: दो दिनों में 100 करोड़ के पार हुई थलापति विजय की फिल्म, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर थलापति विजय(Thalapathy Vijay) की फिल्म लियो (Leo) ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन अच्छा कलेक्शन किया है.

Latest News
Leo Box Office Collection Day 2: दो दिनों में 100 करोड़ के पार हुई थलापति विजय की फिल्म, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

Leo: लियो

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर थलापति विजय(Thalapathy Vijay) की फिल्म लियो (Leo) बॉक्स ऑफिस सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में है. वहीं, लियो का क्रेज फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा हैं. यहां तक कि शुक्रवार की सुबह एक थिएटर में एक कपल ने लियो देखने के दौरान सगाई कर ली थी. फिल्म की कमाई पहले दिन से ही शानदार रही है. पहले ही दिन लियो ने जबरदस्त कलेक्शन किया है. दूसरे दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है, आइये जानते हैं दूसरे दिन कितना कारोबार कर पाई है लियो. 

थलापति की फिल्म लियो ने पहले दिन शानदार कमाई की है. फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 68 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी. वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर कुल 148.50 करोड़ कमाए थे. आपको बता दें कि इससे पहले साउथ की किसी भी फिल्म को इतनी बड़ी ओपनिंग नहीं मिली है. विजय सेतुपति की ये फिल्म उनकी अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. वहीं, दूसरे दिन भी लियो ने जबरदस्त कमाई कर रिकॉर्ड बनाया है. 

ये भी पढ़ें- Thalapathy Vijay की फिल्म में धमाकेदार होगा Sanjay Dutt का रोल, रोंगटे खड़े कर देगा एक्टर का फर्स्ट लुक, वीडियो वायरल

दूसरे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

दरअसल, फिल्म ने अपने दिन 35 करोड़ का अच्छा कलेक्शन किया है. दोनों दिनों की कमाई मिलाकर फिल्म 103 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही है. जो कि थलापति की लियो के लिए काफी शानदार शुरुआत है. वीकेंड पर फिल्म के अच्छे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है. वहीं, आपको बता दें कि यह फिल्म कुल 250-300 करोड़ के बजट में तैयार की गई है. फिल्म की रफ्तार को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म भी कई मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. 

ये भी पढ़ें- Thalapathy 68: धमाकेदार होगी Thalapathy Vijay की ये फिल्म, अनाउंसमेंट वीडियो ने मचाया तहलका, जानें कब होगी रिलीज

इन कलाकारों ने किया एक्ट

इस फिल्म का डायरेक्शन लोकेश कनागराज ने किया है. फिल्म सेवन स्क्रीन के द्वारा प्रोड्यूस की गई है. वहीं, इस फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा तृषा कृष्णन हैं और संजय दत्त हैं. फिल्म में संजय दत्त विलेन के रोल में नजर आए हैं. वहीं, यह फिल्म कुल पांच भाषाओं में रिलीज की गई है, जिसमें तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी शामिल है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement