बॉलीवुड
बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में पैसा और शोहरत तो खूब कमाया लेकिन इनकी आखिरी दिन आर्थिक परेशानी झेलते हुए गुजरे. इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम शामिल है.
बॉलीवुड हमेशा अपनी चकाचौंध भरी लाइफ के लिए जाना जाता है. कई फिल्मी सितारे अपनी लाइफस्टाइल, शोहरत और कमाई के लिए जाने जाते हैं. बावजूद इसके कई ऐसे स्टार्स भी थे जिन्होंने अपने आखिरी दिन काफी तंगी में गुजारे. कई तो पाई पाई के मोहताज हो गए थे. इस लिस्ट में मिस इंडिया रहीं एक्ट्रेस लीला नायडू का भी नाम शामिल होता है. एक समय था जब लीला को सिनेमा की खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता था पर फिर जिंदगी ने ऐसी करवट बदली कि देखते ही देखते सबकुछ खत्म हो गया.
लीला नायडू को दुनिया ने सिर आंखों पर बिठाया. महज 14 साल की उम्र में उन्होंने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया था. उन्होंने जानी मानी वोग मैगजीन में भी जगह बनाई थी. लीला कई फिल्मों में भी नजर आईं. और तो और वो ओबेरॉय जैसे अमीर खानदान की बहू भी बनीं लेकिन उनकी जिंदगी के आखिरी दिन अकेलेपन में गुजरे. वो भूख-प्यास से जूझती रहीं और फिर एक छोटे से कमरे में लीला ने दम तोड़ दिया.
लीला नायडू ने कुछ हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया. उन्हें वोग मैगजीन में महारानी गायत्री देवी के साथ 'दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं' की लिस्ट में शामिल किया गया था. 1950 से 1960 के दशक तक दुनिया भर की कई प्रमुख फैशन मैगजीन में उन्हें लगातार शामिल किया जाता रहा.
ये भी पढ़ें: Rekha को Jaya नहीं, अमिताभ की इस करीबी से होती थी जलन, नजदीकी देख फिल्म के सेट पर ही रो पड़ी थीं एक्ट्रेस
लीला ने 1960 में फिल्म अनुराधा से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. ऋषिकेश मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में बलराज साहनी और लीला नायडू लीड रोल में थे. वो ये रास्ते हैं प्यार के, उम्मीद, आबरू और द गुरु जैसी फिल्मों में नजर आईं. फिर 17 साल की उम्र में उन्होंने मोहन सिंह ओबेरॉय के बेटे तिलक राज ओबेरॉय से शादी कर ली. उनकी जुड़वां बेटियां माया और प्रिया थीं. हालांकि उनका तलाक हो गया था. फिर 1969 में, उन्होंने फिर से शादी की. 25 साल साथ रहने के बाद, उन्होंने अलग होने का फैसला किया था. साल 2009 को लंबे समय तक इन्फ्लूएंजा और फेफड़ों की बीमारी के कारण उनका निधन हो गया.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.