Advertisement

Kim Sharma और Leander Paes की राहें हुईं अलग? शादी की खबरों के बीच क्यों आईं ब्रेकअप की शॉकिंग न्यूज

टेनिस चैंपियन Leander Paes और एक्ट्रेस Kim Sharma के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं. बीतें दिनों दोनों की शादी को लेकर काफी चर्चा हो रही थी.

Latest News
Kim Sharma और Leander Paes की राहें हुईं अलग? शादी की खबरों के बीच क्यों आईं ब्रेकअप की शॉकिंग न्यूज

Leander Paes and Kim Sharma
 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा (Kim Sharma) अब फिल्मों में तो एक्टिव नहीं हैं लेकिन वो आए दिन अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. इसी बीच खबर आई है कि टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस (Leander Paes) और किम के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. खबरों की मानें तोकपल अलग (Leander Paes Kim Sharma Breakup) हो गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो लिएंडर पेस और किम के बीच काफी समय से कमिटमेंट को लेकर मनमुटाव चल रहा था. हाल ही में किम को बिना लिएंडर पेस के अलाना पांडे की शादी में भी देखा गया था जिसने इस खबर को हवा दे दी. 

Etimes की खबर की मानें तो कपल ने अपनी दूसरी डेटिंग एनिवर्सरी के लिए 28 मार्च को अपने सोशल मीडिया पर एक भी तस्वीर या पोस्ट शेयर नहीं की.

सबसे पहले साल 2021 में लिएंडर पेस और किम शर्मा को जिम सेशन से लेकर डिनर में एक साथ देखा गया था, जिससे उनकी डेटिंग की अफवाहों को हवा मिल गई थी. फिर 5 सितंबर 2021 को किम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर कर रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था.

इसके बाद 2022 में लिएंडर ने किम के लिए अपने प्यार का इजहार करने के लिए कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं. उन्होंने तब लिखा था, 'हैप्पी एनिवर्सरी. 365 दिनों की यादों के लिए और हर रोज एक साथ जीवन की सवारी करने के लिए धन्यवाद.'

ये भी पढ़ें: Christmas पर रोमांटिक हुए Kim Sharma-Leander Paes, KISS करके किया सेलीब्रेट

वहीं कहा जा रहा है कि इस साल यानी 2023 में कपल ने एक-दूसरे के लिए कोई प्यारभरा पोस्ट शेयर नहीं किया है. ऐसे में खबरों की मानें तो लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है. 

ये भी पढ़ें: फिल्मों से ज्यादा सुर्खियों में रही Kim Sharma की डेटिंग लाइफ, जानें- किन सेलेब्स से जुड़ चुका है नाम

बीते साल आई थी शादी की खबरें

वहीं बीते साल खबर आई थी कि किम शर्मा और लिएंडर पेस जल्द शादी करने वाले हैं. तब खबर आई थी कि दोनों के पेरेंट्स ने भी रिश्ते को मंजूरी दे दी है और दोनों के परिवार के बीच भी कई बार मुलाकात हो चुकी है. यहां तक खबरें तो ये भी थीं कि कपल डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं बल्कि सिंपल कोर्ट मैरिज करेगा पर ब्रेकअप की खबरों ने उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement