Advertisement

Lawrence Bishnoi ने खुलेआम दी Salman Khan को जान से मारने की धमकी, बोला 'उसे मारकर बनूंगा गुंडा'

Lawrence Bishnoi ने जेल के अंदर से फिर Salman Khan को जान से मारने की धमकी दी है. गैंगस्टर का कहना है कि उसके जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है.

Lawrence Bishnoi ने खुलेआम दी Salman Khan को जान से मारने की धमकी, बोला 'उसे मारकर बनूंगा गुंडा'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) जेल में बंद है. हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में गैंगस्टर ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या को लेकर खुलासा किया था. इसके साथ ही बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) पर भी गुस्सा जताया था. वहीं, अब अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की खुली चुनौती दे दी है. गैंगस्टर ने एक्टर को लेकर क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं इसके बारे में-

क्या बोला गैंगस्टर?
मामले को लेकर एबीपी न्यूज संग हुई बातचीत में लॉरेंस बिश्नोई ने जेल के अंदर से भाईजान की मौत को अपने जीवन का एकमात्र लक्ष्य बताया है. गैंगस्टर का कहना है कि उसके जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है. बिश्नोई ने कहा, 'वो या तो बीकानेर में हमारे मंदिर में जाकर माफी मांग ले, नहीं तो उसे अब इसका अंजाम भुगतना होगा. मैं अभी तो गुंडा नहीं हूं लेकिन सलमान खान को मारकर गुंडा बन जाऊंगा. अब मेरा लक्ष्य बस यही है... सुरक्षा हटने पर सलमान खान की हत्या करूंगा.'

यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi ने खोला Sidhu Moose Wala की हत्या का राज, बताया क्यों और किसने उतारा मौत के घाट

लॉरेंस बिश्नोई ने आगे कहा, 'मैं करीब सालभर पहले भी ये बात कह चुका हूं.  मुंबई पुलिस के जरिए सलमान खान तक अपनी बात पहुंचाई थी. मैंने कहा था कि सलमान खान हमारे बीकानेर में बिश्नोई मंदिर में जाकर माफी मांग ले लेकिन उसने आजतक ऐसा नहीं किया. अहंकार ही इंसान को मारता है. राजा रावण भी इसी अहंकार की वजह से गया था और अब इसका नंबर है.'

इससे पहली हुई बातचीत के दौरान गैंगस्टर ने कहा था, 'सलमान खान ने हमारे समाज को नीचा दिखाया है और ऐसा कर हमारे समाज से माफी तक नहीं मांगी है. हिरण का शिकार किया, इसे लेकर मेरी कम्यूनिटी के लोग सलमान खान पर बहुत गुस्सा हैं. हमारे एरिया में जीव हत्या नहीं करने देते हैं. हरे वृक्ष तक नहीं काटने देते हैं. फिर उन्होंने तो हमारे एरिया में जहां पर बिश्नोई कम्यूनिटी सबसे ज्यादा है, वहां पर आकर हिरण का शिकार किया. हमारे गुरु जी थे हिरण को पाला करते थे तो हम बहुत मानते हैं उनको. हम चाहते थे कि ये हमारी कम्यूनिटी से माफी मांगे. ऐसा नहीं हुआ तो उन्हें ठोस जवाब देंगे.'

यह भी पढ़ें- Sidhu Moose Wala के पिता को फिर मिली जान से मारने की धमकी, लिस्ट में Salman Khan का नाम भी शामिल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement