Advertisement

Rhea Chakraborty ने मानी Sushant Singh Rajput के लिए ड्रग्स खरीदने की बात? जानिए क्या है NCB चार्जशीट में

Sushant Singh Rajput Case में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ड्रग्स की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रही है. जांच एजेंसी ने एक विशेष अदालत में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई समेत 35 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है.

 Rhea Chakraborty ने मानी Sushant Singh Rajput के लिए ड्रग्स खरीदने की बात? जानिए क्या है NCB चार्जशीट में

Rhea Chakraborty

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत केस में आरोपी बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बुधवार को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत एक विशेष अदालत में आरोपों की चार्जशीट दायर की थी.

सूत्रों के मुताबिक, चार्जशीट में NCB ने दावा किया है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने की बात को मान लिया है. इस मामले में एनसीबी की तरफ से दायर चार्जशीट में रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती के ड्रग पैडलर से संपर्क होने की बात का जिक्र है. 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एनसीबी की तरफ से दायर चार्जशीट के पॉइंट नंबर 304 में लिखा है कि रिया इस बात को कबूला है कि वह सुशांत सिंह राजपूत के लिए पहुंचाई जाने वाली ड्रग डीलिंग में शामिल थीं.  

जांच एजेंसी ने मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती सहित सभी 35 आरोपियों को हाई सोसाइटी और बॉलीवुड में मादक पदार्थों जैसे -  मारिजुआना, हशीश, एलएसडी की खपत करने, खरीदने, बेचने, पहुंचाने और तस्करी के आरोप चार्जशीट में दर्ज किए हैं.

ये भी पढ़ें - Rhea Chakraborty ने कई बार खरीदे हैं ड्रग्स, NCB ने चार्जशीट में किया दावा

यदि बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इस मामले में दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें 10 से 20 साल सजा के तौर पर जेल में बिताने पड़ सकते हैं.

चार्जशीट के आरोपों में एनसीबी ने दावा किया है कि मार्च 2020 और सितंबर 2020 के बीच, रिया चक्रवर्ती ने सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत, उनके भाई शौविक जैसे अन्य आरोपियों से मारिजुआना की कई डिलीवरी हासिल की और उसे सुशांत तक पहुंचाया और उसके बदले में पेमेंट लिया.

ये भी पढ़ें - Rhea Chakraborty का विवादों से रहा गहरा नाता, 10 साल में हर फिल्म रही फ्लॉप

एजेंसी ने यह भी दावा किया कि आरोपियों में से एक मिरांडा ने अब्देल बासित परिहार, करमजीत सिंह आनंद और सूर्यदीप मल्होत्रा ​​और अन्य से मारिजुआना की कई डिलीवरी को हासिल कर रिया चक्रवर्ती और शौविक के कहने पर उन्हें सुशांत सिंह राजपूत तक पहुंचाए  थे.

शौविक पर पेडलर्स के साथ नियमित संपर्क में रहने और सुशांत के लिए मारिजुआना और हशीश की डिलीवरी करने का आरोप है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement