बॉलीवुड
Lara Dutta के पिता एलके दत्ता का मुंबई में निधन हो गया. एक्ट्रेस और उनके पति महेश भूपति को परिवार संग दिवंगत आत्मा के अंतिम संस्कार में देखा गया.
लारा दत्ता (Lara Dutta) हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. वो कई मूवीज और सीरीज में नजर आ चुकी हैं. इसी बीच एक्ट्रेस को लेकर परेशान करने वाली खबर सामने आई है. लारा दत्ता के पिता (Lara Dutta father passed away) का निधन हो गया है. उनके पिता एलके दत्ता जो रिटायर्ड विंग कमांडर थे, वो अब इस दुनिया में नहीं रहे. एक्ट्रेस के कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें वो अस्पताल में नजर आईं. इस दौरान वो काफी टूटी हुई दिखीं. उनके साथ पति और पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति भी थे जो एलके दत्ता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए.
विरल भयानी ने ये वीडियो शेयर किया है जिसमें लारा दत्ता काफी भावुक नजर आईं. उनके साथ पति महेश भी दिखे. ये वक्त एक्ट्रेस और उनके परिवार के लिए काफी भारी है. इस वीडियो में दत्ता परिवार सफेद कपड़े पहने एलके दत्ता के अंतिम संस्कार में शामिल होता हुआ दिखाई दे रहा है. फिलहाल एक्ट्रेस या उनके परिवार ने अभी तक इस दुखद निधन पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: वो सवाल जिसका जवाब देकर 'मिस यूनिवर्स' बनी थीं Lara Dutta
कुछ हफ्ते पहले लारा ने कुछ फोटोज शेयर की थीं. उन्होंने बताया कि उन्हें मिस यूनिवर्स का ताज जीते 25 साल हो चुके हैं. 12 मई के दिन उन्होंने ये ताज अपने नाम किया था. हालांकि ये दिन उनके लिए और भी खास था क्योंकि इस दिन उनके पिता का जन्मदिन भी होता है. लारा ने इस दिन अपने माता-पिता के साथ पूजा की और अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पूजा की कुछ झलकियां भी शेयर की थी. इसमें वो अपने पिता संग नजर आईं.
ये भी पढ़ें: भारतीय सेना में रह चुके हैं इन 8 Bollywood हसीनाओं के पिता
बता दें कि साल 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय थीं. उनसे पहले साल 1994 में सुष्मिता सेन ने यह खिताब जीता था. इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आईं. अब वो वेलकम टूू जंगल में नजर आएंगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.