Advertisement

Laal Singh Chaddha Review: बॉयकॉट के हंगामे की बीच आ गई Aamir Khan की फिल्म, जानिए हिट है या फ्लॉप?

Laal Singh Chaddha Twitter review: आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) आज रिलीज कर दी गई है. फिल्म लगातार बॉयकॉट का विरोध झेल रही थी, इसके बावजूद भी फैंस थिएटर्स में फिल्म को देखने पहुंच रहे हैं. आइए जानते हैं लोगों को कैसी लगी आमिर खान की फिल्म.

Latest News
Laal Singh Chaddha Review: बॉयकॉट के हंगामे की बीच आ गई Aamir Khan की फिल्म, जानिए हिट है या फ्लॉप?

Aamir Khan and Kareena Kapoor : आमिर खान और करीना कपूर

Add DNA as a Preferred Source

Laal Singh Chaddha Twitter review: आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर मच अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) आखिरकार आज (11 अगस्त) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. अद्वैत चंदन की तरफ से डायरेक्ट की गई लाल सिंह चड्ढा ऑस्कर पुरस्कार विजेता 1994 की फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स मुख्य भूमिका में थे. फिल्म का क्लैश अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फैमिली एंटरटेनर रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) से है, जो आज (11 अगस्त) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. आमिर खान के अलावा फिल्म करीना कपूर (Kareena) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) लीड रोल में हैं. फिल्म देखने थिएटर्स में गए दर्शकों को लाल सिंह चड्ढा कैसी लगी आइए इस बारे में जानते हैं.

पिछले कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर लगातार #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड किए जाने के बावजूद दर्शक आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा देखने पहुंच रहे हैं और फिल्म के लिए अपनी पॉजिटिव राय रख रहे हैं.

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की अपना रिव्यू शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, "#LaalSinghChaddha ब्लॉकबस्टर है. यह एक ऑसम फिल्म है जो एक्टिंग को अगले स्तर पर ले जाती है. आमिर खान लव यू."

 

ये भी पढ़ें - Aamir Khan को मिला था Shah Rukh Khan से ये खास तोहफा, जान कर चौंक जाएंगे आप

एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, "लाल सिंह चड्ढा भावनाओं से भरी फिल्म है और आमिर खान की एक्टिंग का स्तर चरम पर है." 

 

ये भी पढ़ें - Laal Singh Chaddha को बॉयकॉट करने के पीछे छिपा है कोई राज! जानें क्यों बिक रहे हैं करोड़ों के टिकट

खबर अपडेट की जा रही है...

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement