Advertisement

Laal Singh Chaddha: अभी फ्लॉप नहीं हुई है Aamir Khan की फिल्म, एक्टर खेल सकते हैं हिट बनाने वाला बड़ा दांव

Laal Singh Chaddha: आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म ने भारत और विदेशों किए कलेक्शन की बदौलत 100 करोड़ का बेंचमार्क पार कर लिया है. इस तरह ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है कि आमिर खान की फिल्म को लेकर उम्मीदें कायम है.

Latest News
Laal Singh Chaddha: अभी फ्लॉप नहीं हुई है Aamir Khan की फिल्म, एक्टर खेल सकते हैं हिट बनाने वाला बड़ा दांव

Aamir Khan, Laal Singh Chaddha: आमिर खान, लाल सिंह चड्ढा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Laal Singh Chaddha: आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर वह मुकाम हासिल नहीं हो पाया है, जिसकी इससे उम्मीद की गई थी. अद्वैत चंदन की तरफ से डायरेक्ट की गई हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' (Forest Gump) के ऑफिशियल हिंदी रीमेक को भले ही हिंदुस्तान में उतना पसंद नहीं किया जा रहा हो लेकिन देश के बाहर इस फिल्म के प्रति लोग अपनी पसंद जता रहे हैं. आमिर खान की फिल्म विदेशी बाजरों में शानदार कलेक्शन कर रही है.

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म ने अभी तक लगभग 110 करोड़ की कमाई कर ली है. ग्लोबल बॉक्स ऑफिस आमिर खान की फिल्म जहां इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 60.69 करोड़ की कमाई की है. वहीं विदेशों में फिल्म ने 47.78 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस तरह कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 108.47 करोड़ तक पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें - Saif Ali Khan के बर्थडे पर हुई शानदार पार्टी, Inside Photos में दिखा पूरा परिवार

आमिर खान की पिछली फिल्मों की बात करें तो, ये फिल्में एक्टर की एक बड़ी फैंस फॉलोइंग होने की वजह से चीन आदि देशों में शानदार करोबार करने में कामयाब रही हैं. आमिर खान को यूं ही परफेक्शनिस्ट नहीं कहा जाता है. बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने पूरा होम वर्ज जरूर किया होगा. इस लिहाज से वह विदेशों में फिल्म के शो के काउंट को बढ़ा सकते हैं और इसे ज्यादा स्क्रीन पर दिखा सकते हैं.

आमिर खान के लिए लाल सिंह चड्ढा साल 2000 आई एक्टर की फिल्म मेला के बाद कमर्शियली सबसे खराब रही है. पांच दिनों के लंबे वीकेंड मिलने के बावजूद, 11 अगस्त को रक्षा बंधन पर रिलीज हुई लाल सिंह चड्ढा, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के बाद यह उनकी लगातार खराब परफॉर्मेंस रही. फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर के अलावा एक्ट्रेस मोना सिंह और नागा चैतन्य भी लीड रोल में हैं.

ये भी पढ़ें - Bollywood Films Boycott ट्रेंड पर छलका Arjun Kapoor का दर्द, बोले- हमने गलती कर दी...

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement