Advertisement

Laal Singh Chaddha की हालत देख छलका Kareena Kapoor का दर्द, लोगों से की ये रिक्वेस्ट

Laal Singh Chaddha Box Office Collection पर खराब रिपोर्ट सामने आने के बाद एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) का रिएक्शन चर्चा में आ गया है. उन्होंने लोगों से बॉयकॉट करने वाले लोगों से अपील की है.

Latest News
Laal Singh Chaddha की हालत देख छलका Kareena Kapoor का दर्द, लोगों से की ये रिक्वेस्ट

Laal Singh Chaddha: लाल सिंह चड्ढा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) 11 अगस्त को रिलीज हो चुकी है. वहीं, रिलीज के बाद लाल सिंह चड्ढा की पहले दिन की कमाई (Laal Singh Chaddha Box Office Report) सामने आई है जोकि फिल्ममेकर्स के लिए बुरी खबर है. यह फिल्म अपनी ओपनिंग पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाएगी. 3500 स्क्रीन पर रिलीज की गई लाल सिंह चड्ढा ने अपने पहले दिन 11 से 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, फिल्म की खराब हालत देखकर करीना कपूर ने रिएक्शन दे दिया है.

'लाल सिंह चड्ढा' को रिलीज के पहले सोशल मीडिया पर काफी बॉयकॉट झेलना पड़ा था. वहीं, रिलीज के बाद ये फिल्म सिनेमाघरों में भीड़ नहीं जुटा पाई. करीना कपूर ने काफी पहले एक इंटरव्यू में नेपोटिज्म पर बयान देते हुए कहा था कि अगर आप किसी फिल्म को नहीं देखना चाहते आपको कोई फोर्स नहीं कर रहा है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब जब उनकी फिल्म देखने के लिए वाकई कम लोग पहुंचे हैं तो उन्होंने कहा 'हर किसी की अपनी सोच हो सकती है लेकिन मुझे लगता है कि अच्छी फिल्म के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Laal Singh Chaddha Box Office: धीमी रही Aamir Khan की फिल्म की शुरुआत, Akshay Kumar की इस फ्लॉप से भी कम रहा कलेक्शन

दरअसल, करीना से आरजे सिद्धार्थ कनन पूछा कि क्या उनके पुराने बयान को पब्लिक ने सीरियस ले लिया क्या? इस पर करीना ने जवाब दिया-  मुझे लगता है कि कुछ ही लोग हैं जो ट्रोलिंग कर रहे हैं लेकिन लोगों से जो प्यार मिल रहा है वह काफी अलग है लेकिन सच ये है कि उन्हें फिल्म का बॉयकॉट नहीं करना चाहिए'. करीना ने रिक्वेस्ट की, प्लीज फिल्म का बॉयकॉट मत कीजिए. फिल्म पर 250 लोगों ने ढाई साल काम किया है'.

ये भी पढ़ें- Laal Singh Chaddha या फिर Raksha Bandhan किसे लोगों ने बताया साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?

बता दें कि फिल्म को लेकर ऐसा अनुमान लगाया गया था कि यह बुरी से बुरी स्थिति में भी 15 करोड़ अपनी ओपनिंग पर कमा सकेगी. हालांकि, गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म के सामने एक लंबा वीकेंड भी है. शनिवार और रविवार को छोड़ दें तो आमिर खान की फिल्म का कलेक्शन शुक्रवार को भी कुछ इसी तरह का रह सकता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement