Advertisement

Laal Singh Chaddha Box Office: धीमी रही Aamir Khan की फिल्म की शुरुआत, Akshay Kumar की इस फ्लॉप से भी कम रहा कलेक्शन

Laal Singh Chaddha Box Office: आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) अपनी ओपनिंग पर खरी नहीं उतर पाई है. लाल सिंह चड्ढा के पहले दिन का कलेक्शन आमिर खान के 13 साल के करियर की फिल्मों की तुलना में सबसे कम रहा है.

Latest News
Laal Singh Chaddha Box Office: धीमी रही Aamir Khan की फिल्म की शुरुआत, Akshay Kumar की इस फ्लॉप से भी कम रहा कलेक्शन

Laal Singh Chaddha : लाल सिंह चड्ढा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Laal Singh Chaddha Box Office: आमिर खान (Aamir Khan) की मच अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई. फिल्म से जितनी उम्मीदें थी, यह फिल्म अपनी ओपनिंग पर खरी नहीं उतर पाई है. 4 साल बाद रुपहले पर्दे पर वापसी कर रहे आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा ने अपनी ओपनिंग पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बच्चन पांडे से भी कम का कलेक्शन किया है. आमिर खान के बीते 13 साल के करियर में लाल सिंह चड्ढा को उनकी फिल्मों की तुलना में सबसे कम ओपनिंग मिली है. जाहिर है इस तरह के कलेक्शन से आमिर खान कभी खुश नहीं होंगे. 

आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा के एडवांस बुकिंग को लेकर ट्रेड एनालिस्ट पहले से ही भविष्यवाणी कर चुके थे कि यह फिल्म अपनी ओपनिंग पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाएगी. 3500 स्क्रीन पर रिलीज की गई लाल सिंह चड्ढा ने अपने पहले दिन 11 से 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. 

ये भी पढ़ें - Laal Singh Chaddha या फिर Raksha Bandhan किसे लोगों ने बताया साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?

फिल्म को लेकर ऐसा अनुमान लगाया गया था कि यह बुरी से बुरी स्थिति में भी 15 करोड़ अपनी ओपनिंग पर कमा सकेगी. हालांकि, गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म के सामने एक लंबा वीकेंड भी है. शनिवार और रविवार को छोड़ दें तो आमिर खान की फिल्म का कलेक्शन शुक्रवार को भी कुछ इसी तरह का रह सकता है.

लाल सिंह चड्ढा एक ऐसे मौके पर रिलीज की गई है जब रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस एक साथ हैं. ऐसे में दर्शक छुट्टियों के दिन अपने मनोरंजन के लिए इस फिल्म को अपनी पहली पसंद बना सकते हैं. अब यह देखना होगा कि आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा वीकेंड पर कमाल दिखा पाती है या नहीं.  

ये भी पढ़ें - बॉयकॉट के हंगामे की बीच आ गई Aamir Khan की फिल्म, जानिए हिट है या फ्लॉप?

फिल्म के बारे में बात करें तो आमिर खान ने फिल्म टाइटल किरदार निभाया है. आमिर खान के अलावा फिल्म में करीना कपूर और नागा चैतन्य लीड रोल में हैं. 
 
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement