बॉलीवुड
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्म निर्माता कुलजीत पाल(Kuljeet Pal) ने 90 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्म निर्माता और दिग्गज एक्टर ने फिल्मी दुनिया से विदा ले ली है. फेमस निर्माता कुलजीत पाल(Kuljeet Pal) का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर के निधन के बारे में सुनकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में दुख की लहर दौड़ पड़ी है. इस घटना के बाद से सभी लोग काफी दुखी हैं.
दरअसल, कुलजीत पाल बीते काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. एक्टर का 24 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. इस बात की जानकारी उनके मैनेजर संजय बाजपेयी ने दी है. उन्होंने बताया कि कुलजीत जी को दिल का दौरा पड़ा था. वे कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे.
ये भी पढ़ें- 'शादी के बाद कैसी चल रही है लाइफ', Parineeti Chopra से पूछा सवाल तो मिला मजेदार जवाब
कुलजीत ने रेखा को दिया था बॉलीवुड में ब्रेक
आपको बता दें कि कुलजीत पाल ने ही बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस रहीं रेखा को ब्रेक दिया था. हालांकि किन्हीं कारणों के चलते यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई थी. कुलजीत ने अपने करियर में अर्थ, आज, परमात्मा, वासना, दो शिकारी और आशियाना जैसी कई बेहतरीन फिल्में की हैं. वहीं, कुछ फिल्में फ्लॉप भी रही हैं.
ये भी पढ़ें- Zara Hatke Zara Bachke की सफलता के बाद ‘सौम्या’ ने किए खजराना गणेश मंदिर के दर्शन, Sara Ali Khan ने लिया आशीर्वाद
25 जून को होगा अंतिम संस्कार
मिली जानकारी के अनुसार 25 जून को फिल्म मेकर का अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं, 29 जून को शाम के दौरान उनके लिए प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया जाएगा. इस दौरान कई बॉलीवुड सितारों भी आएंगे.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.