बॉलीवुड
कृति सेनन (Kriti Sanon) की बहन नूपुर सेनन (Nupur Sanon) अपने क्लोदिंग ब्रांड के ओवरप्राइज को लेकर ट्रोल हो रही हैं. लोग उनके ब्रांड प्राइस को लेकर सवाल उठा रहे हैं.
बॉलीवुड में कई एक्टर और एक्ट्रेस अपने नाम से क्लोदिंग ब्रांड्स से लेकर स्किनकेयर ब्रांड्स चलाते हैं. इस लिस्ट में कृति सेनन (Kriti Sanon) भी शामिल हैं, जो कि स्किनकेयर ब्रांड की मालकिन हैं. वहीं, उनकी बहन नूपुर सेनन (Nupur Sanon) ने भी फिल्मों के अलावा क्लोदिंग ब्रांड नोबो पिछले लॉन्च किया था. हालांकि अब वह अपने इस ब्रांड को लेकर ट्रोल हो रही हैं.
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर यूजर्स नोबो ब्रांड के प्राइस पर सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें एक सिंपल मैक्सी ड्रेस की कीमत 10, 700 रुपये और एक आउटफिट की कीमत 10,900 रुपये दिखाई गई. एक अन्य दुकानदार ने बताया कि एक बेसिक जंपसूट की कीमत 11,000 रुपये है, जबकि एक एथनिक सूट 36,000 रुपये का है.
लोगों को इन बेसिक दिखने वाले कपड़ों की कीमत बहुत ज्यादा लगी, जिसकी वजह से उनका गुस्सा फूट रहा है और इसको लेकर लोग रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, '' ये दिनदहाड़े डकैती है. दूसरे यूजर ने लिखा, '' क्या यह किसी तरह की मनी लॉन्ड्रिंग है? एक अन्य यूजर ने लिखा, '' मुझे लगता है कि उसका ब्रांड नाम अधूरा है क्योंकि वह स्पष्ट रूप से लेबल लिखना भूल गई है कि नोबडी इस बाइंग दिस ओवर प्राइज फास्ट फैशन वाली चीज. एक और यूजर ने लिखा, '' नो बो का संक्षिप्त रूप है "नोबडी इज बाइंग".
The ridiculous price points of Nupur Sanons ( Kritis sister) clothing line called Label Nobo. Doesn't explain why such basic cloths are sold and such high price points.Is it money laundering of some sort ( scamming buyers)?
byu/Affectionate_Post592 inBollyBlindsNGossip
काम को लेकर बात करें तो नूपुर ने अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो फिलहाल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उनकी पहली हिंदी नूरानी चेहरा थी. वह आखिरी बार 2023 की फिल्म टाइगर नागेश्वर राव में नजर आईं थी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.