Advertisement

Kriti Sanon Birthday: कभी सुशांत सिंह की करीबी रहीं एक्ट्रेस, क्या कर रही हैं इस एक्टर को डेट?

Kriti Sanon Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन (Kriti Sanon) इस दौरान अपनी आने वाली फिल्म शहजादा (Shehzada) की शूटिंग कर रही हैं. इस फिल्म में उनके अपोजिट कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) नजर आने वाले हैं. हाल ही में कार्तिक और कृति के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं जोरों पर रहीं.

Kriti Sanon Birthday: कभी सुशांत सिंह की करीबी रहीं एक्ट्रेस, क्या कर रही हैं इस एक्टर को डेट?

Kriti Sanon : कृति सैनन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Kriti Sanon Birthday: एक्ट्रेस कृति सैनन (Kriti Sanon) बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ फिल्मों में काम किया है. हाल के दिनों में कृति सैनन अपनी आने वाली फिल्म 'शहजादा' (Shehzada) की शूटिंग कर रही हैं. इस फिल्म के लीड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ एक्ट्रेस की नजदीकियों की चर्चाएं इन दिनों जोरों पर हैं. ऐसी अटकलें हैं कि एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन को डेट कर रही हैं. 

आज एक्ट्रेस के बर्थडे पर कार्तिक आर्यन ने एक तस्वीर को शेयर किया है. फोटो में कार्तिक, कृति को बर्थडे केक खिलाते हुए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं, कार्तिक ने बताया कि कृति ने कभी केक नहीं खाया क्योंकि वह डाइट पर हैं. फोटो के साथ कार्तिक ने लिखा, "डाइट नहीं तोड़ी लड़की ने. सिर्फ पोज किया मेरे लिए! जन्मदिन मुबारक हो परम सुंदरी आपके शहजादा की तरफ से."

ये भी पढ़ें - कृति सेनन से SBI बैंक तक को अपनी प्रॉपर्टी किराए पर दे चुके हैं Amitabh Bachchan, जानें कितना लेते हैं रेंट

 

 

हाल ही में कार्तिक आर्यन के साथ अपनी नजदीकियों पर होने वाली चर्चाओं पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इसे महज एक अफवाह बताया.

sushant kirti

एक इंटरव्यू में कृति सैनन से कहा, "लोगों को कुछ भी बोलने से पहले इसके पीछे की सच्चाई जान लेनी चाहिए. सोशल मीडिया पर लोगों की मिली जुली बातों से किसी तरह की कोई बात साफ तौर पर लोगों के सामने नहीं आ पाती. लोग अपनी अपनी अलग बाते बताने लगते हैं. हालांकि, उनकी तरफ से फैलाई जा रही इस तरह की अफवाह पर मैं अब परेशान नहीं होती."

ये भी पढ़ें - कोई कहता था होठ पतले हैं कोई नाक पर करता था कंमेंट, Kriti Sanon ने दिया जवाब

हालांकि, यह किसी से छिपा नहीं है कि कृति सैनन का नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है. सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की नजदीकियां भी कभी चर्चा का विषय रहीं. उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं. इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन एक्ट्रेस के साथ उनकी नजदीकियों के बहुत से चर्चे अपने दौर में काफी मशहूर थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement