Advertisement

एक दूजे के हुए Kriti-Pulkit, सामने आई कपल की शादी की पहली तस्वीर

कृति खरबंदा(Kriti Kharbanda) और पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) की 15 मार्च को शादी हो गई है. कपल ने हाल ही में अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

Latest News
एक दूजे के हुए Kriti-Pulkit, सामने आई कपल की शादी की पहली तस्वीर

Kriti Kharbanda Pulkit Samrat

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा(Kriti Kharbanda) और पुलकित सम्राट(Pulkit Samrat) की 15 मार्च को शादी हो गई है.  कपल की शादी हरियाणा के मानेसर में हुई है. शादी में कपल के परिवार वाले और करीबी दोस्त मौजूद थे. फैंस को कपल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार था. जिसके बाद कपल की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं. 

दरअसल, हाल ही में पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं. कपल इस दौरान बेहद खुश नजर आ रहे हैं. शादी के लिए कृति ने पिंक कलर का लहंगा पहना है. जिस पर सिल्वर, व्हाइट और गोल्डन एंब्रॉयडरी हो रखी है. इसके अलावा कृति ने व्हाइट और गोल्डन ज्वैलरी पहनी है. उन्होंने कानों में इयररिंग्स, मांग टीका, और गले में नेकलेस पहना है. एक्ट्रेस ने हाथों में लाल चूड़ा के साथ गोल्डन कलीरे पहने हैं. वह अपने इस लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

ये भी पढ़ें- Pulkit Samrat- Kriti Kharbanda wedding: कपल की शादी में होगा खास मेन्यू, मेहमानों को परोसे जाएंगे ये पकवान, जानें हर अपडेट

कृति-पुलकित ने लुटाया एक दूसरे पर प्यार

वहीं शादी के लिए पुलकित सम्राट ने मिंट ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी है. इस दौरान उन्होंने सिर पर ग्रीन कलर की पगड़ी भी पहनी है और गले में व्हाइट पर्ल नेकलेस पहना है. इसके साथ उन्होंने अपने लुक को व्हाइट मोजरी के साथ कंप्लीट किया है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा- ''गहरे नीले आकाश से, सुबह की ओस को, थ्रो लो एंड हाई, केवल आप हो. शुरू से लेकर आखिर तक, जब मेरा दिल अलग तरह से धड़कता है, यह तुम्हें ही होना है, निरंतर,लगातार,आप.''

ये भी पढ़ें- Kriti Pulkit Wedding: जल्द सात फेरे लेने वाले हैं कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट, शादी का खूबसूरत कार्ड हुआ लीक

फैंस ने दी शादी की बधाई

तस्वीरों के सामने आने के बाद कृति और पुलकित के फैंस भी कपल को बधाई देते हुए नजर आए हैं. एक यूजर ने लिखा- सबसे प्यारी दुल्हन टाउन की. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- प्यारे कपल को बधाई हो. तीसरे यूजर ने लिखा- इस जीवन भर और आने वाले सभी लोगों के लिए खुशियां और सिर्फ खुशियां, आप दोनों को प्यार. शादीशुदा जिंदगी की शुभकामनाएं. आइये अच्छे समय की शुरुआत करें. 

फिल्म पागलपंती से शुरू हुई कृति-पुलकित की लव स्टोरी

आपको बता दें कि कृति और पुलकित सम्राट लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. कपल के प्यार की शुरुआत साल 2019 में आई अनीज बाज्मी की फिल्म पागलपंती से हुई थी. बता दें कि पुलकित की यह दूसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी, जो कि महज 11 महीनों में ही टूट गई थी. 

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement