Advertisement

Kriti Kharbanda और Pulkit Samrat ने चुपके से कर ली सगाई, लीक हो गई अंगूठी वाली तस्वीर?

2024 में बॉलीवुड के एक और चर्चित कपल के घर शहनाई गूंजने वाली है. इस कपल की सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Latest News
Kriti Kharbanda और Pulkit Samrat ने चुपके से कर ली सगाई, लीक हो गई अंगूठी वाली तस्वीर?

Kriti Kharbanda, Pulkit Samrat Engagement

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के मशहूर कपल कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) और पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे इस कपल ने फाइनली अंगूठियां एक्सचेंज कर रही हैं. दोनों की सगाई (Kriti Pulkit Engagement) की खबरों के साथ-साथ एक तस्वीर भी इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दोनों की रिंग फिंगर में सगाई की अंगूठियां नजर आ रही हैं. इस फोटोज पर इस कपल को फैंस और सेलेब्रिटीज की बधाइयां मिल रही हैं.

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट कई सालों से एक-दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में हैं. दोनों सोशल मीडिया के साथ-साथ इंटरव्यूज पर खुलकर अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं. वहीं, अब दोनों ने अपने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पुलकिल और कृति ने चुपके से सगाई कर ली है. इस सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में ये कपल की रिंग फिंगर्स में सगाई के गोल्ड बैंड्स नजर आ रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रही इस कपल की सगाई की फोटोज- ये भी पढ़ें- Sara-Kartik ने एक दूसरे को लगाया गले, जाते हुए एक्ट्रेस ने एक्स बॉयफ्रेंड को दी फ्लाइंग किस, देखें वीडियो

हालांकि, कृति और पुलकित में से किसी ने भी इस सगाई की खबरों की पुष्टि नहीं की है. ये खबरें अभी तक अफवाहें ही हैं. बता दें कि ये कपल कई बार शादी की प्लानिंग पर खुलकर बात कर चुका है. दोनों ने सही समय पर शादी की बात कही था. मालूम होता है कि दोनों 2024 में फैंस को खुशखबरी देने वाले हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति और पुलकित दोनों ही अपने टैलेंट के जरिए बॉलीवुड में अलग पहचान बना चुके हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement