Advertisement

Kriti-Pulkit ने कुछ इस तरह मनाया अपना पहला Karwa Chauth, एक्ट्रेस ने पति संग दिए रोमांटिक पोज

एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda)और पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) ने शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया है. जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.

Latest News
Kriti-Pulkit ने कुछ इस तरह मनाया अपना पहला Karwa Chauth, एक्ट्रेस ने पति संग दिए रोमांटिक पोज

Kriti Kharbanda Pulkit Samrat

Add DNA as a Preferred Source

20 अक्टूबर को जहां देश भर की महिलाओं ने अपनी पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने भी अपने पतियों के लिए व्रत रखा था. एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda)और पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) ने शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाया है. इस दौरान कपल ने अपने करवा चौथ की इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. 

कृति और पुलकित अपने पहले करवा चौथ पर ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आ रहे हैं. दोनों इस दौरान बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं. एक्ट्रेस ने अपने पहले करवा चौथ के लिए गोल्डन सिल्क साड़ी पहनी हुई है. इसके साथ ही उन्होंने बालों को खुला रखा है. उन्होंने गले में मंगलसूत्र पहना हुआ है और कानों में गोल्डन इयररिंग्स पहने है. इसके साथ ही कृति अपनी एक फोटो में मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान उनका हाथ पुलकित ने पकड़ा हुआ है.

यह भी पढ़ें- न्यूली वेड Kriti Kharbanda ने निभाई 'पहली रसोई' की रस्म, ससुराल वालों के लिए तैयार की स्पेशल डिश

हैंडसम लुक में नजर आए पुलकित

वहीं, दूसरी ओर पुलकित ऑफ व्हाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं. पुलकित भी अपने इस लुक में काफी हैंडसम लग रही हैं. कपल फोटोज क्लिक करवाते हुए रोमांटिक अंदाज में पोज करते हुए नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- शादी के बाद पहली बार Karwachauth का व्रत रखेंगी ये हसीनाएं 

कृति ने शेयर की करवा चौथ से जुड़ी बातें

कृति ने इन फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- जहां तक ​​मुझे याद है, शादी के पहले साल में हर त्यौहार मनाना हर परिवार में एक परंपरा रही है. करवा चौथ उनमें से एक है. हर करवाचौथ पर मैं अपनी मां के पीछे बैठती थी, उन्हें आरती करते हुए देखती थी, चंदा मामा को देखती थी और फिर छन्नी के पार से पापा को देखती थी, तैयार होती थी और मेहंदी लगाती थी. मैं सरगी के लिए भी उठूंगी. मुझे यह आकर्षक लगा.यह सब अपने मन में सोचते हुए, मुझे यह चाहिए, मेरे लिए, तो आज, मैं अपनी बकेट लिस्ट से एक और चीज पर निशान लगाता हूं. मैं 10 साल की हूं और शरमा रहा है. वह दिखने में भी अच्छा है, अब वह सबसे ऊपर है. पी.एस. (सही व्यक्ति से) शादी करना भी मेरी बकेट लिस्ट में था और मुझे यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है, यह शानदार चल रहा है.

16 मार्च को हुई थी कृति-पुलकित की शादी

बता दें कि कृति और पुलकित ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था. उसके बाद कपल ने 16 मार्च 2024 को शादी की थी. शादी उन्होंने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में की थी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement