Advertisement

KWK 8: जब झूठ बोलकर एयरहोस्टेस के साथ घूमने निकल गए थे सैफ, मां शर्मिला ने खोले शॉकिंग राज

Koffee With Karan के सीजन 8 में Saif Ali Khan के साथ उनकी मां Sharmila Tagore नजर आएंगी और बेटे के बारे में शॉकिंग राज खोलती दिखेंगी.

Latest News
KWK 8: जब झूठ बोलकर एयरहोस्टेस के साथ घूमने निकल गए थे सैफ, मां शर्मिला ने खोले शॉकिंग राज

Koffee With Karan 8, Sharmila Tagore, Saif Ali Khan, Karan Johar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: करण जौहर (Karan Johar) का चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन 8 (Koffee With Karan 8) आए दिन सुर्खियों में बना रहता है. इस शो पर करण एक से बढ़कर एक सेलेब्रीटी मेहमान को गेस्ट के तौर पर बुलाते हैं और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े राज निकलवाते हैं. नए सीजन में अब तक पति-पत्नी, दोस्त और को-स्टार्स तो आ चुके हैं लेकिन अब इसमें मां-बेटे की जोड़ी ने एंट्री ली है. शो के आने वाले एपिसोड में शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) अपने बेटे सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ काउच पर नजर आएंगी. इस खास एपिसोड की पहली झलक सामने आ चुकी है जिसमें शर्मिला ने आते ही सैफ की पोल खोलनी शुरू कर दी है.

करण जौहर ने अपने आने वाले एपिसोड का प्रोमो शेयर कर दिया है. जिसमें मां और बेटे की जोड़ी दिखाई दे रही है. वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही करण जौहर सवालों की बरसात करते हैं, वैसे ही सैफ की घबराहट बढ़ जाती है. सैफ अपनी मां के सामने काफी नर्वस नजर आ रहे हैं. शर्मिला भी अपने बेटे की टांग खिंचाई में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. शर्मिला ने करण को सैफ से जुड़ा एक किस्सा सुनाया, जिसकी वजह से एक्टर शर्मिंदा हो गए. शर्मिला ने बताया कि एक बार सैफ यूनिवर्सिटी जाने के बजाए किसी एयरहोस्टेस के साथ घूमने निकल गए थे. ये भी पढ़ें- Koffee With Karan 8: रानी मुखर्जी के आगे चिल्लाए करण जौहर, नाराज काजोल ने दे दी शो छोड़ने की धमकी

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इसके अलावा प्रोमो में सैफ इतने नर्वस दिख रहे हैं कि करण से एक सिंपल सवाल को अश्लील सवाल समझ बैठे. करण सैफ से पूछते हैं कि करीना की कौन सी बातें आप भी अपनाने लगे हैं. सवाल में करण ने 'रब्ड ऑफ' शब्द का इस्तेमाल किया तो सैफ हैरान रह गए बाद में करण ने उन्हें समझाया कि ये अश्लील सवाल नहीं है. प्रोमो से जाहिर है कि 'कॉफी विद करण' का आने वाला एपिसोड काफी दिसचस्प होने वाला है. मां-बेटे की ऐसी जोड़ी पहली बार शो पर दिखी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement