Advertisement

Koffee With Karan पर पहली बार हुआ ऐसा कारनामा, 5 सेलेब्रिटीज ने होस्ट पर बोला धावा, देखें वीडियो

Koffee with Karan 8 के आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड के स्टार्स नहीं बल्कि 5 अनोखे गेस्ट पहुंचे हैं. इन गेस्ट्स से जुड़ा एक धमाकेदार प्रोमो सामने आया है.

Latest News
Koffee With Karan पर पहली बार हुआ ऐसा कारनामा, 5 सेलेब्रिटीज ने होस्ट पर बोला धावा, देखें वीडियो

Koffee With Karan 8

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन (Koffee With Karan 8) का रैप अप होने वाला है. इस बार भी हर एपिसोड बॉलीवुड स्टार्स से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज से भरा रहा. वहीं, सीजन के आखिरी एपिसोड में करण ने कुछ नया करने का फैसला लिया है. उन्होंने काउच पर एक साथ 5 गेस्ट बुला लिए हैं और ये गेस्ट बॉलीवुड सेलेब्रिटीज नहीं बल्कि सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स हैं. करण के शो पर ये पहली बार हुआ है जब काउच पर कॉन्टेंट क्रिएटर्स को इनवाइट किया गया है. इस आने वाले एपिसोड का प्रोमो भी रिलीज हो चुका है.

'कॉफी विद करण 8' पर कई सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स को गेस्ट के तौर पर बुलाया गया. इस लिस्ट में ओरी, कुशा कपिला, तनमय भट्ट, सुमुखी सुरेश और दानिश सैत शामिल हैं. सबसे पहले ओरी अकेले काउच पर बैठे नजर आए. ओरी ने करण जौहर के सामने एक्सेप्ट किया कि वो एक साथ 5 लोगों को डेट कर रहे हैं और सभी को धोखा दे रहे हैं. ओरी ने खुद को ही 'चीटर' घोषित कर दिया. ओरी के बार बाकी के कंटेस्टेंट क्रिएटर्स काउच पर आए. सभी एक के बाद एक करण जौहर की क्लास लगाते दिखाई दिए. यहां देखें आने वाले एपिसोड का मजेदार प्रोमो- ये भी पढ़ें- नीतू कपूर ने खोली जया बच्चन की पोल? बताई पपराजी पर गुस्से के पीछे की सच्चाई

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

बातचीत के दौरान गेस्ट ने करण जौहर से पूछ लिया कि क्या उन्हें इस बात का दुख है कि खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा और सुहाना खान जैसे स्टारकिड्स को वो लॉन्च नहीं कर पाए. करण जौहर ने सवाल सुनकर इस बात को एक्सेप्ट किया. गेस्ट के सवालों और टांग खिंचाई से परेशान होकर करण जौहर कहते दिखे कि वो अपने ही शो से वॉक आउट करना चाहते हैं. इस प्रोमो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement