Advertisement

Koffee With Karan 8 में दिखाई जाएगी Deepika-Ranveer की शादी की अनदेखी झलक? यहां जानें पूरा मामला

Karan Johar के शो Koffee With Karan 8 में Deepika और Ranveer शादी के बाद पहली बार साथ आने वाले हैं. शो की कई डिटेल सामने आई हैं.

Latest News
Koffee With Karan 8 में दिखाई जाएगी Deepika-Ranveer की शादी की अनदेखी झलक? यहां जानें पूरा मामला

Deepika Padukone Ranveer Singh 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बी-टाउन का सबसे चर्चित टॉक शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) नए सीजन के साथ लौट रहा है. फिर एक बार बॉलीवुड सेलेब अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से शेयर करते दिखने वाले हैं. वहीं शो को लेकर आए दिन डिटेल सामने आती रहती है. इसी बीच खबर है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Ranveer Singh-Deepika Padukone) पहली बार शो में साथ में नजर आने वाले हैं. वहीं अब रिपोर्ट्स की मानें तो शो में कपल की शादी की अनदेखी झलक दिखाई जा सकती है.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी. इसके बाद अब स्टार्स कॉफी विद करण सीजन 8 में एक साथ पहली बार दिखाई देंगे. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दीपवीर पहली बार शो में अपनी शादी के अनदेखे लम्हे दिखाने वाले हैं. इसके अलाव ये कपल अपनी लव स्टोरी को लेकर भी कई खुलासे करने वाला है. इस रिपोर्ट में कहा गया कि कपल इस खास एपिसोड में रिवील करेंगे कि वो कब और कैसे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे.

फिलहाल कॉफी विद करण 8 का प्रीमियर 26 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा. शो डिज्नी+हॉटस्टार पर इसी दिन से स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगा. बीते दिनों शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया था.

ये भी पढ़ें: Koffee With Karan Season 8 में चार चांद लगाएंगे ये मेहमान

इस सीजन में शामिल होंगे ये महमान 

कॉफी विद करण 8 की गेस्ट लिस्ट में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सुहाना खान, खुशी कपूर और अन्य सेलेब्स शामिल होंगे. इस बार शो में कई स्टार किड्स भी नजर आएंगे जिसमें सुहाना खान, आर्यन खान और कई अन्य शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Koffee With Karan 8 की गेस्ट लिस्ट में नहीं Kangana Ranaut का नाम, एक्ट्रेस के नाराज फैंस ने लगाई Karan Johar को फटकार

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement