Advertisement

Koffee With Karan: कैसे हुई Kiara Advani-Sidharth Malhotra की पहली मुलाकात, एक्ट्रेस ने किया खुलासा 

Koffee With Karan: कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने करण जौहर (Karan Johar) के सवाल का जवाब देते हुए बताया है कि आखिर उनकी स सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) से मुलाकात कब हुई? कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा पहली बार फिल्म शेरशाह (Shershah) में एक दूसरे के करीब आए थे, लेकिन इस फिल्म के सेट पर उनकी पहली मुलाकात नहीं हुई थी.

Latest News
Koffee With Karan: कैसे हुई Kiara Advani-Sidharth Malhotra की पहली मुलाकात, एक्ट्रेस ने किया खुलासा 

Kiara Advani and Sidharth Malhotra : कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Koffee With Karan: 'कॉफी विद करण ' का आठवां एपिसोड गुरुवार को रिलीज कर दिया गया. इस बार करण जौहर (Karan Johar) के शो की शान थे कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor). दोनों के साथ शो के होस्ट ने जमकर हंसी मजाक और मौज मस्ती की. अपने चटपटे सवालों के लिए मशहूर करण जौहर के शो में दोनों कलाकारों ने खुद से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया, जिसे उनके फैंस जानना चाहेंगे. सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ​​के साथ कियारा आडवाणी के रिश्ते के बारे में कई बातें सामने आईं, जिसमें इस बात का दावा किया जाता है कि ये कपल एक दूसरे को डेट करते हैं.

जबकि कियारा ने कई बार इस बारे में बताया है कि सिद्धार्थ उनके लिए सिर्फ एक करीबी दोस्त से ज्यादा नहीं हैं. जब फिजाओं ने दोनों की नजदीकियों को लेकर हलचल हैं तो करण जौहर भी भला कैसे पीछे हटते. उन्होंने मौका मिलते ही कियारा से ये पूछ लिया कि - वह सिद्धार्थ से कैसे मिली!

ये भी पढ़ें -  Kiara Advani का बदला था नाम, इन सुपरहिट फिल्मों को कर चुकी हैं रिजेक्ट

कियारा ने खुलासा किया कि वे पहली बार उनकी फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर नहीं मिले थे. उन्होंने करण से बताया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा से कियारा की मुलाकात उनकी नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट 'लस्ट स्टोरीज़' की रैप-अप पार्टी के बाद हुई थी. यह उनकी पहली मुलाकात थी, जहां करण जौहर भी थे!

कियारा ने कहा, 'सिद और मैं एक दूसरे को शेरशाह में कास्ट किए जाने से पहले से जानते हैं." करण ने फिर हस्तक्षेप किया और कहा, "हां, बहुत पहले", जिस पर कियारा ने जवाब दिया और कहा, "हां लस्ट स्टोरीज की रैप पार्टी में जो हम एक दूसरे से टकरा गए."

करण ने फिर उनकी पहली मुलाकात के बारे में बताया और कहा, "हमने एक दोस्त के घर और लस्ट स्टोरीज के कलाकारों के साथ छोटी सी पार्टी रखी और सिड भी पार्टी में आए और वहीं कियारा और सिड पहली बार मिले."

ये भी पढ़ें - Koffee With Karan 7 में कियारा-सिद्धार्थ के बच्चों में क्या बोल गए करण जौहर, शाहिद ने भी दिया बड़ा हिंट

बता दें करण जौहर के शो में कियारा ने खुलासा किया कि वह अपने को-स्टार शाहिद कपूर को एक बार थप्पड़ मारना चाहती थीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement