Advertisement

Koffee With Karan 7 पर लगा चोरी का आरोप, Sara Ali Khan-Janhvi Kapoor वाले एपिसोड से जुड़ा है मामला

Koffee With Karan 7: फिल्ममेकर करण जौहर अपने चैट शो को दिलचस्प बनाने के लिए बॉलीवुड और साउथ के बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज को शो पर बुलाते हैं और उनसे शॉकिंग सवाल पूछते दिखाई देते हैं. वहीं, हाल ही में ये शो अपने एक कॉन्सेप्ट को लेकर विवादों में आ गया है. माना जा रहा है कि ये शो जल्द कानूनी पचड़े में फंस सकता है.

Latest News
Koffee With Karan 7 पर लगा चोरी का आरोप, Sara Ali Khan-Janhvi Kapoor वाले एपिसोड से जुड़ा है मामला

कॉफी विद करण

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फिल्ममेकर करण जौहर के सेलेब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' का सातवां सीजन जबरदस्त सुर्खियों में है. इस शो के दो एपिसोड रिलीज हो चुके हैं. पहले एपिसोड में आलिया भट्ट अपने बेस्ट फ्रेंड रणवीर सिंह के साथ काउच पर बतौर मेहमान नजर आई थीं. वहीं, दूसरा एपिसोड सारा अली खान और जाह्नवी कपूर के नाम रहा. इस शो पर ये दो सुपरस्टार एक्ट्रेस और बेस्ट फ्रेंड्स जब साथ पहुंचीं तो जबरदस्त धमाल देखने को मिला. इस एपिसोड की कई बातें चर्चाओं में रहीं लेकिन हाल ही में इसी एपिसोड की वजह से शो के मेकर्स की मुश्किलें बढ़ती मालूम होती हैं.

दरअसल, करण जौहर का टॉक शो एक राइटर के आरोपों के बाद विवादों में फंस गया है. इस राइटर का आरोप है कि शो के लेटेस्ट एपिसोड में उनका लिखा कॉन्टेंट चुराया गया है. उन्होंने कहा है कि इस बारे में ना तो उन्हें कोई सूचना दी गई और ना ही किसी तरह का क्रेडिट दिया गया है. राइटर ने ये आरोप कॉफी विद करण के दूसरे एपीसोड पर लगाए हैं जिसमें जाह्नवी कपूर और सारा अली खान खास मेहमान बनकर पहुंची थीं. राइटर ने इस पूरे मामले पर गुस्सा जाहिर किया है और धमकी भी दे डाली है.

ये भी पढ़ें- एक्स के साथ शारीरिक संबंध? Janhvi Kapoor ने Karan Johar के इस सवाल का दिया ये जवाब

 

 

इस राइटर का आरोप है कि शो में एक सेग्मेंट था जिसमें जाह्नवी और सारा से फिल्म से जुड़े जो सवाल पूछे गे थे वो असल में उनका आइडिया थ. बताया जा रहा है कि ये राइटर गुस्से से लाल हो गई हैं और कह डाला है कि वो इस मामले में चुप नहीं बैठने वाली हैं.

ये भी पढ़ें- Ranveer Singh की तारीफ से फूले नहीं समा रही हैं उर्फी जावेद, पोस्ट शेयर कर कही ऐसी बात

राइटर की मांग है कि उन्हें करण जौहर के शो के खास सेग्मेंट में पूछे गए सवालों में क्रेडिट चाहिए और ऐसा नहीं किए जाने पर वो कानूनी कार्रवाई कर सकती हैं. हालांकि, अभी तक इस मामले पर करण जौहर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement