Advertisement

Samantha ने असफल शादी के लिए Karan Johar की फिल्म पर लगाया 'इल्जाम', चौंक गए फिल्ममेकर

Koffee With Karan 7 Promo: करण जौहर (Karan Johar) के मशहूर शो कॉफी विद करण (Koffee with Karan) का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है. शो में कई नामी हस्तियां शिरकत करेंगी, जिसकी झलकियों को शेयर किया गया है.

Samantha ने असफल शादी के लिए Karan Johar की फिल्म पर लगाया 'इल्जाम', चौंक गए फिल्ममेकर

Karan Johar and Samantha : करण जौहर और सामंथा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Koffee With Karan 7 Promo: करण जौहर (Karan Johar) के मच अवेटेड शो कॉफी विद करण सीजन 7 का प्रोमो (Koffee With Karan 7 Promo) रिलीज कर दिया गया है. इस प्रोमो में बॉलीवुड की बड़ी सेलिब्रिटीज और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित हस्तियां नजर आ रही हैं. प्रोमो में द फैमिली मैन 2 (The Family Man 2) फेम सामंथा (Samantha) भी नजर आईं. 'पुष्पा' (Pushpa) की रिलीज के बाद उनका हालिया आइटम सॉन्ग 'ओ अंटावा' (Oo Antava) भी चर्चा में रहा. सामंथा ने कॉफी विद करण में करण जौहर मजाक में वो कह दिया जिसे सुनने के बाद फिल्ममेकर का मुंह खुला रह गया.

प्रोमो में एक्ट्रेस कहती हैं, "अन हैप्पी मैरिज की वजह आप खुद होते हैं. आप जिंदगी को K3G (कभी खुशी कभी ग़म) की तरह देखते हैं, लेकिन असल जिंदगी 'केजीएफ' की तरह होती है.'' सामंथा की बात सुनकर करण जौहर हैरान रह जाते हैं. साथ ही अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं.

ये भी पढ़ें - Karan Johar की विदेश में हुई सरेआम बेइज्जती? Video में मुंह बना कर रह गए

बता दें सामंथा और नागा चैतन्य की शादी बीते दिनों टूट गई. जिसे लेकर अभिनेत्री सुर्खियों में रहीं. तलाक के बाद सामंथा ने कभी इस बारे में खुलकर बात की. इस मामले में जाहिर तौर पर करण जौहर ने अपने शो में कुछ पर्सनल सवाल पूछे होंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि करण के सवालों का सामंथा किस तरह से जवाब देती हैं.

कॉफी विद करण मेहमानों की झलकियों के मुताबिक, शो में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, वरुण धवन, अनिल कपूर, अनन्या पांडे, अक्षय कुमार, सामंथा, जाह्नवी कपूर और विजय देवरकोंडा जैसे अन्य नाम शामिल हैं.

स्टार वर्ल्ड पर 2004 में शुरू किया गया शो 'कॉफी विद करण' के हर सीजन के साथ खूब सुर्खियों में रहा. आखिरी सीजन साल 2019 में टेलीकास्ट किया गया था इस बात की भी अटकलें थी करण अब यह शो नहीं करेंगे लेकिन उन्होंने खुद इस शो के लिए पुष्टि की.

 

 

ये भी पढ़ें - Koffee With Karan के लिए Celebs से क्यों गिड़गिड़ाते हुए नजर आए Karan Johar, वीडियो वायरल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement