Advertisement

KL Rahul को घर लौटते ही बीवी Athiya Shetty ने दिया जबरदस्त सरप्राइज, देखें वीडियो

KL Rahul को उनकी पत्नी Athiya Shetty ने जबरदस्त सरप्राइज दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

KL Rahul को घर लौटते ही बीवी Athiya Shetty ने दिया जबरदस्त सरप्राइज, देखें वीडियो

Athiya Shetty Surprised KL Rahul: अथिया शेट्टी ने केएल राहुल को दिया सरप्राइज

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. वहीं, टीम इस जीत के बाद जब केएल राहुल (KL Rahul) घर लौटे तो उन्हें पत्नी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने बड़ा सरप्राइज दिया. इस सरप्राइज के दौरान नई जोड़ी का रोमांस कैमरे में कैद हो गया है. दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पति को देखकर अथिया शेट्टी के चेहरे पर खुशी साफ देखने को मिल रही है. अथिया और राहुल की शादी को अभी डेढ़ महीने हुए हैं. ऐसे में दोनों को काम के सिलसिले में बाहर जाते रहते हैं लेकिन जब भी वक्त मिलता है प्यार जताने का मौका मिस नहीं करते हैं.

दरअसल, हाल ही में सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भायनी ने केएल राहुल का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो काफी सीरियस हाव- भाव लिए एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने रेड कलर ही चेक शर्ट पहनी है और हाथ में किताब लिए हुए हैं. वो पैप्स को हाई करते हुए आगे जा रहे होते हैं लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं होता है कि गाड़ी खोलते ही उन्हें कितना बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है. राहुल जैसे ही गाड़ी खोलते हैं, उन्हें पत्नी अथिया मुस्कुराती हुई दिखाई देती हैं. ये अथिया का पति के लिए धमाकेदार सरप्राइज था. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Athiya Shetty KL Rahul Kiss: शादी के बाद नए कपल ने जमकर की पार्टी, रोमांटिक वीडियो वायरल

दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद फैंस को बेहद क्यूट लग रहा है. इस वीडियो में राहुल को देखकर अथिया के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल आती दिखाई दे रही है. वीडियो में केएल राहुल का चेहरा नहीं दिखा है लेकिन पत्नी का सरप्राइज देखकर वो भी बहुत खुश हुए होंगे. बता दें कि दोनों ने इसी साल 25 जनवरी को सात फेरे लिए हैं. दोनों की ये शादी परिवार और करीबियों के बीच ही हुई है. शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों के लिए आलीशान पार्टी रखी थी.

ये भी पढ़ें- Athiya Shetty: बेहद खास थे एक्ट्रेस के हाथों में सजे यूनीक कलीरे, शादी के सात वचन के साथ छुपी हैं कई बातें

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement