Advertisement

KL Rahul-Athiya Shetty wedding: बेटी की शादी को लेकर Suniel Shetty ने तोड़ी चुप्पी, एक्टर बोले - इसे लेकर तैयारी... 

KL Rahul-Athiya Shetty wedding: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी ने भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ उनकी बेटी अथिया की शादी को लेकर चल रही 'तैयारियों' पर चुप्पी तोड़ी है. बीते दिनों ऐसी खबरें थी कि अथिया और केएल राहुल 3 महीने के अंदर शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

KL Rahul-Athiya Shetty wedding: बेटी की शादी को लेकर Suniel Shetty ने तोड़ी चुप्पी, एक्टर बोले - इसे लेकर तैयारी... 

Suniel Shetty-Athiya Shetty-KL Rahul

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: KL Rahul-Athiya Shetty wedding: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने उन सभी दावों को खारिज किया है जिसमें कहा गया था कि उनकी बेटी अथिया शेट्टी अगले तीन महीनों में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान और बॉयफ्रेंड केएल राहुल से शादी करेंगी. इस बारे में बात करते हुए सुनील ने शादी की तैयारियों की खबरों का खंडन किया और कहा, "नहीं, अभी तक कुछ भी प्लान नहीं किया गया है!" वहीं इस वाकये के बाद अथिया शेट्टी ने भी अपनी हैरानी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक बयान दिया है. 

अथिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर व्यंग्य के साथ रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया. उन्होंने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि मुझे 3 महीने में होने वाली शादी में बुलावा भेजा जाएगा."

athiya shetty kl rahul

ये भी पढ़ें - अपनी ही शादी को लेकर अथिया शेट्टी ने कह दी ऐसी बात, सुन कर रह जाएंगे दंग

बीते दिनों आई कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि आथिया शेट्टी और केएल राहुल 3 महीने के अंदर हो सकती है. ये शादी मुंबई में ही होगी. कपल और उनके परिवारवालों से शादी की तैयारियां शुरू भी कर दी हैं. वहीं ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि दोनों ने मुंबई में एक घर ले लिया है, जहां वो शादी के बाद रहने वाले हैं. फिलहाल इस घर में रिनोवेशन का काम चल रहा है. वहीं कहा जा रहा है कि शादी की तैयारियों पर खुद आथिया ध्यान रख रही हैं.

अथिया की हालिया पोस्ट और उनके पिता सुनील शेट्टी के बयानों के मद्देनजर केएल राहुल के साथ 3 महीने के अंदर होने वाली एक्ट्रेस की शादी महज एक अफवाह से कम नहीं है. 

ये भी पढ़े: Fact Check: Sonam Kapoor ने दिया बच्चे को जन्म? जनिए बेबी की तस्वीरों का सच

वहीं कुछ दिन पहले केएल राहुल जर्मनी से अपनी स्पोर्ट्स हर्निया की सफल सर्जरी कराकर देश वापस लौटे हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर केएल राहुल और अथिया शेट्टी स्पॉट हुईं. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा था. हालांकि कपल ने एयरपोर्ट पर एक दूसरे से दूरी बनाकर रखी हुई थी.   

फिल्मों की बात करें तो अथिया शेट्टी ने 2015 की फिल्म हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इसमें उनके अपोजिट सूरज पंचोली थे. इसके अलावा एक्ट्रेस 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement