Advertisement

Suniel Shetty जल्द बनने वाले हैं नाना, Athiya Shetty और KL Rahul ने शेयर की गुड न्यूज

KL Rahul और Athiya Shetty ने अपने चाहनेवालों के साथ गुड न्यूज शेयर की है. कपल अगले साल यानी 2025 में अपने पहले बेबी के वेलकम करने वाले हैं.

Latest News
Suniel Shetty जल्द बनने वाले हैं नाना, Athiya Shetty और KL Rahul ने शेयर की गुड न्यूज

Suniel Shetty KL Rahul Athiya Shetty

Add DNA as a Preferred Source

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के घर खुशियां आने वाली हैं. कपल ने जल्द ही अपने पहले बेबी का वेलकम करने वाला है. इस न्यूज ने उनके चाहने वालों को खुश कर दिया है. कपल ने सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाले पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी को साझा किया है.

केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने लंबे समय तक डेट करने के बाद जनवरी 2023 में शादी की थी. अब लगभग 2 साल बाद यानी 2025 में वो अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. कपल ने पोस्ट शेयर कर अपनी एक्साइटमेंट को शेयर किया है. उनके इस पोस्ट पर फैंस ही नहीं क्रिकेट और बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं. 

राहुल और अथिया कई सालों से डेटिंग कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को लंबे समय तक गुप्त रखा. केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने साल 2020 में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था और उसके बाद से अक्सर ही कपल अपनी रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करते हुए नजर आते हैं.

यै भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन 10 हसीनाओं ने क्रिकेटर्स से रचाई शादी

अथिया और राहुल ने जनवरी 2023 में महाराष्ट्र के खंडाला में पारंपरिक समारोह में शादी की थी. अथिया के पिता और सुपरस्टार सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित आलीशान फार्महाउस में कपल ने सात फेरे लिए थे जिसकी कई फोटो और वीडियो उन्होंने शेयर की थी. उनकी शादी में परिवार वाले और करीबी दोस्त ही पहुंचे थे. 

वहीं इस साल डांस दीवाने में जज बने सुनील शेट्टी ने कहा था कि वो अगले सीजन में नाना की तरह स्टेज पर चलेंगे. इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि अथिया शेट्टी प्रेग्नेंट हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Advertisement
    Advertisement

    Advertisement