Advertisement

KL Rahul और Athiya Shetty शादी के बाद पहली बार एक साथ आए नजर, फिर सिंपल लुक को लेकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस

KL Rahul और Athiya Shetty शादी के बाद पहली बार एक साथ स्पॉट हुए. इस दौरान एक्ट्रेस को सिंपल लुक में देखकर लोगों ने उन्हें फिर से ट्रोल कर दिया.

Latest News
KL Rahul और Athiya Shetty शादी के बाद पहली बार एक साथ आए नजर, फिर सिंपल लुक को लेकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस

KL Rahul-Athiya Shetty 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: KL Rahul-Athiya Shetty: केएल राहुल (KL Rahul) और अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने एक-दूसरे का साथ जिंदगी भर निभाने के कसम खा ली है. कुछ करीबी लोगों के बीच दोनों ने हाल ही में शादी कर ली. दोनों आए दिन अपनी शादी की रस्मों की फोटो फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. हाल ही में शादी के बाद पहली बार अथिया को मुंबई में स्पॉट किया गया. तब नेटिजन्स उनके सिंपल लुक (Athiya Shetty spotted) को देखकर काफी निराश हुए थे. वहीं एक बार फिर एक्ट्रेस को स्पॉट किया गया. इस बार वो अकेली नहीं थीं. उनके साथ उनके पति केएल राहुल भी नजर आए. दोनों शादी के बाद पहली बार साथ दिखे. हालांकि एक बार फिर एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया गया. 

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस में हुई थी. इस दौरान दूल्हा-दुल्हन के परिवार के साथ-साथ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे. शादी के बाद पहली बार कपल को साथ में देखा गया. दोनों को मुंबई में स्पॉट किया गया. इस दौरान एक्ट्रेस अपने लुक को लेकर ट्रोल हो गईं. लोगों ने कहा कि दोनों नए शादीशुदा कपल नहीं लग रहे हैं. इससे पहले भी जब अथिया शादी के बाद पहली बार सामने आई थीं, तब भी उनका लुक काफी सिंपल ही था. 

ये भी पढ़ें: KL Rahul Athiya Shetty को सात फेरे लेते देख रो पड़े Suniel Shetty, दामाद को इशारों में कही ये बात

विरल भयानी ने ये वीडियो शेयर किया जिसमें, अथिया शेट्टी और राहुल कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं. दोनों ने साथ में पैपाराजी को पोज भी दिए. हालांकि इस दौरान वो काफी जल्द बाजी में भी नजर आए. लोगों ने इसे लेकर भी उन्हें ट्रोल कर दिया. 

ये भी पढ़ें: शादी के बाद सिंपल लुक और रिप्ड डेनिम में नजर आईं Athiya Shetty, लोगों ने पूछा 'सिंदूर, मंगलसूत्र नहीं पहना'

23 जनवरी को हुई थी शादी

अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में सुनील शेट्टी (Suniel Shetty farmhouse) के खंडाला स्थित घर में शादी कर ली थी. उन्होंने मंगलोरियन रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी. दोनों ने इसके बाद अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जो खूब वायरल हो रही हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement