Advertisement

KL Rahul Athiya Shetty: शादी के बाद पापा Suniel और हसबैंड राहुल संग मस्ती करते दिखीं अथिया शेट्टी, वायरल हुईं Unseen Photos

केएल राहुल (KL Rahul) और अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) की आफटर वेडिंग की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इन फोटोज में कपल खूब मस्ती करते नजर आ रहा है.

KL Rahul Athiya Shetty: शादी के बाद पापा Suniel और हसबैंड राहुल संग मस्ती करते दिखीं अथिया शेट्टी, वायरल हुईं Unseen Photos
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की एक्ट्रेस बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध चुके हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर राहुल और आथिया को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. इस खास मौके पर बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत के तमाम सितारों ने कपल को बधाइयां दी हैं. इसके साथ ही फैंस भी न्यूली मैरिड कपल पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. इन सब के बीच अपने खास दिन के बाद आथिया अपने पापा और हसबैंड के साथ जमकर मस्ती करती नजर आईं. इससे जुड़ी कुछ अनसीन फोटोज इस वक्त खूब तेजी से वायरल हो रही हैं. 

बता दें कि बीते दिन आथिया और राहुल ने सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस पर शादी की रस्में निभाईं. सभी रस्में पूरी करने के बाद कपल ने मीडिया के सामने पोज भी दिए. साथ ही सोशल मीडिया पर अपने खास दिन की कई तस्वीरें भी शेयर कीं. शादी के जोड़े में आथिया किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं. वहीं, केएल राहुल ने भी अपनी सादगी से हर किसी का दिल जीत लिया. 

यह भी पढ़ें- KL Rahul Athiya Shetty को सात फेरे लेते देख रो पड़े Suniel Shetty, दामाद को इशारों में कही ये बात

इधर, अब सोशल मीडिया पर अथिया और केएल राहुल की आफटर वेडिंग की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इन फोटोज में अथिया अपने कुछ दोस्त और पापा सुनील शेट्टी के साथ फन करती दिखाई दे रही हैं. फोटोज में नई दुल्हन के चेहरे पर एक अलग ही चमक और खुशी देखने को मिल रही है.

यहां देखें KL Rahul-Athiya Shetty की आफटर वेडिंग फोटोज-

Athiya Shetty

सोशल मीडिया पर वायरल ये फोटोज आथिया की बेस्ट फ्रेंड अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. इन फोटोज में अंशुला के साथ उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर भी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. तस्वीरों में एक और जहां आथिया रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं तो वहीं, राहुल व्हाइट टी-शर्ट में दिखाई दिखाई दिए. 

यह भी पढ़ें- Athiya Shetty KL Rahul पर बॉलीवुड ने लुटाया प्यार, Kareena से Anushka तक सेलेब्स ने लिखी ये खास बात

बात अगर सुनील शेट्टी की करें तो बेटी की शादी के बाद एक्टर की खुशी का ठीकाना नहीं रहा है. शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद एक्टर ने मीडिया के सामने अपनी खुशी जाहिर की. मीडिया को मिठाई बांटते हुए सुनील शेट्टी ने कहा था,'मैं ऑफिशियली ससुर बन गया हूं लेकिन इसके बजाए पिता बनूं तो ज्यादा अच्छा है क्योंकि मैं पिता का रोल बहुत अच्छे से निभा पाऊंगा'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement