Advertisement

KL Rahul-Athiya Shetty wedding: अपनी ही शादी को लेकर एक्ट्रेस ने कह दी ऐसी बात, सुन कर दंग रह जाएंगे

KL Rahul and Athiya Shetty wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल का रिलेशनशिप किसी से छिपा नहीं है. दोनों ने कभी पबल्कि में अपना प्यार लुटाने में गुरेज नहीं किया है. बीते दिनों ऐसी खबरें थीं कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी 3 महीने के अंदर शादी के बंधन में बंध जाएंगे. आखिर इसके पीछे की सच्चाई क्या है?

KL Rahul-Athiya Shetty wedding: अपनी ही शादी को लेकर एक्ट्रेस ने कह दी ऐसी बात, सुन कर दंग रह जाएंगे

KL Rahul and Athiya Shetty : केएल राहुल अथिया और अथिया शेट्टी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: KL Rahul and Athiya Shetty wedding: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और भारतीय क्रिकेट टीम के बैट्समैन केएल राहुल (KL Rahul) के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं. ये कपल करीब तीन साल रिलेशनशिप में है. बीते दिनों ऐसी अटकलें थीं कि दोनों 3 महीनों के अंदर शादी कर सकते हैं. इस बार में जानने के बाद फैंस काफी उत्साहित नजर आए हैं. मगर क्या वाकई अथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे? इस बारे में खुद अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम के जरिए जवाब दिया है.

जहां एक तरफ अथिया और केएल राहुल ने अपने रिश्ते के बारे में बात करने से परहेज किया है, वहीं अभिनेत्री ने 'तीन महीने में शादी' की अटकलों पर प्रतिक्रिया दी है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर व्यंग्य के साथ रिपोर्टों को खारिज कर दिया. उन्होंने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि मुझे 3 महीने में होने वाली शादी में बुलावा भेजा जाएगा."

यहां देखें पोस्ट

athiya shetty kl rahul

बीते दिनों आई कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि आथिया शेट्टी और केएल राहुल 3 महीने के अंदर हो सकती है. ये शादी मुंबई में ही होगी. कपल और उनके परिवारवालों से शादी की तैयारियां शुरू भी कर दी हैं. वहीं ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि दोनों ने मुंबई में एक घर ले लिया है, जहां वो शादी के बाद रहने वाले हैं. फिलहाल इस घर में रिनोवेशन का काम चल रहा है. वहीं कहा जा रहा है कि शादी की तैयारियों पर खुद आथिया ध्यान रख रही हैं.

अथिया की हालिया पोस्ट के मद्देनजर केएल राहुल के साथ 3 महीने के अंदर होने वाली शादी महज एक अफवाह से कम नहीं है. 

ये भी पढ़े: Fact Check: Sonam Kapoor ने दिया बच्चे को जन्म? जनिए बेबी की तस्वीरों का सच

वहीं कुछ दिन पहले केएल राहुल जर्मनी से अपनी स्पोर्ट्स हर्निया की सफल सर्जरी कराकर देश वापस लौटे हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर केएल राहुल और अथिया शेट्टी स्पॉट हुईं. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा था. हालांकि कपल ने एयरपोर्ट पर एक दूसरे से दूरी बनाकर रखी हुई थी.   

फिल्मों की बात करें तो अथिया शेट्टी ने 2015 की फिल्म हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इसमें उनके अपोजिट सूरज पंचोली थे. इसके अलावा एक्ट्रेस 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement